EXIT POLL के तूफान में फंसा महागठबंधन, नीतीश ने मारी बाजी

EXIT POLL

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव खत्‍म होते ही तुरंत बाद आए एग्जिट पोल के मुताबिक फिर एक बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। लगभ सभी एग्जिट पोल ने एनडीए को भारी बढ़त दिखाई है। एक्जिट पोल की मानें तो इस बार बिहार में सबसे बड़ी पार्टी जेडीयू बनने जा रही है।

जेडीयू को अधिकतम 67-75 तो, बीजेपी को 65-73 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन 100 के आंकड़े को पार करता नहीं दिख रहा है। हालांकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। यह बिल्‍कुल जरूरी नहीं कि नतीजों से एग्जिट पोल के आंकड़े मेल खाते हों। द लेंस विभिन्‍न एजेंसियों और समचार चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़ों को एक जगह दिखा रहा है।

NDA महागठबंधन जनसुराज अन्य

  • चाणक्य – 130-138, 100-108, 0-0, 3-5
  • दैनिक भास्कर -145-160, 73-91, 0-3, 5-7
  • DV रिसर्च – 137-152, 83-98, 2-4, 1-8
  • JVC- 135-150, 88-103, 0-1, 3-6
  • Matrize -147-167, 70-90, 0-2, 2-8
  • P-मार्क – 142-162, 80-98, 1-4, 0-3
  • पीपल इनसाइट्स – 133-148, 87-102, 0-2, 3-6
  • पीपल पल्स – 133-159, 75-101, 0-5, 2-8
  • पोल ऑफ पोल्स – 147, 90, 1, 5
  • पोल डायरी – 84-209, 32-49, 1-5

लोजपा और जनसुराज फेल

एक्जिट पोल में चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी को 6-7 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 2018 के चुनाव में चिराग ने कई सीटों पर जदयू के कैंडिडेट के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे इस बार यही हादसा उनके साथ भी हुआ। प्रशांत किशोर को बिहार में शुरुआत में बड़ी जीत मिलता दिखाया जा रहा था। एग्जिट पोल के मुताबैक उनकी जन सुराज पार्टी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया गया है.

बीजेपी पर भारी जनता दल यू

एग्जिट पोल में चौंकाने वाला तथ्य यह है कि जनता दल यू बीजेपी से आगे निकलता दिख रहा है ऐसे में नीतिश को मुख्यमंत्री पद से रोक पाना भाजपा के लिए मुश्किल होगा। ।मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक जेडीयू को अधिकतम 67-75 तो, बीजेपी को 65-73 सीटें मिल सकती हैं। महत्वपूर्ण है कि बीजेपी और जेडीयू इस बार 101-101 सीटों पर लड़े थे लेकिन जेडीयू ने अपने प्रदर्शन को पिछली बार से कहीं बेहतर किया है.

बीजेपी को भारी घाटा

जेडीयू को एग्जिट पोल में जहां लगभग 20 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है. वहीं, बीजेपी को 10-15 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 74 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार 65-73 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से भी खराब

एग्जिट पोल्‍स में कांग्रेस को इस बार भारी नुकसान होता नजर आ रहा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। लेकिन इस बार एग्जिट पोल्‍स कांग्रेस के खाते में सिर्फ 10 से 12 सीटें आती हुई दिखा रहे हैं। गौरतलब है कि पार्टी ने टिकट बंटवारे को लेकर भारी असंतुष्टि थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now