छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन गंभीर, आईसीयू में

Former DGP Vishwaranjan

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री विश्वरंजन पटना के एक अस्पताल में गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती हैं। श्री विश्वरंजन पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में ही हैं। चिकित्सकीय सूत्रों के मुताबिक उन्हें एक दिन पहले डायलिसिस पर भी रखा गया था।

1973 बैच के आईपीएस विश्वरंजन जुलाई 2007 से जुलाई 2011 तक छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक रहे। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन गृहमंत्री ननकीराम कंवर से कथित मतभेदों के कारण उन्हें पद से हटना पड़ा था। सेवानिवृत्ति के बाद से वे अपने गृहनगर पटना में बस गए । रायपुर से जाते हुए उन्होंने अपनी करीब 2 हजार किताबें एक सार्वजनिक लाइब्रेरी को दान कर दी थीं।

विश्वरंजन अपनी साहित्यिक अभिरुचियों की वजह से पुलिस महकमे से अलग भी एक कवि और लेखक के रूप में व्यापक पहचान रखने वाले अफसर रहे हैं। पुलिस की नौकरी करते हुए ही उन्होंने कई किताबें लिखीं।

साहित्यिक लेखन के अलावा नक्सलवाद और उसके शहरी नेटवर्क को लेकर भी उन्होंने काफी लिखा। उनका यह लेखन नक्सलवाद को समझने में भी सरकारों के लिए मददगार माना जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories