छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में वन मंत्री के भतीजे की मौत

July 23, 2025 2:27 PM
Kedar Kashyap nephew

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 7:30 बजे की है। सुबह वन मंत्री के भतीजे निखिल कश्यप घर से किसी काम के लिए निकले हुए थे। बाइक की रफ्तार तेज थी और बाइक अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर से जा टकराई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री केदार कश्यप भी मौके पर पहुंचे। निखिल कश्यप पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के छोटे पुत्र थे। Kedar Kashyap

पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मंत्री केदार कश्यप के भतीजे निखिल कश्यप (22) की बाइक डिवाइडर से टकराई इसके बाद मौके पर ही की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह निखिल कश्यप अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला हुआ था। तीन अलग-अलग बाइक पर चार युवक सवार थे। उसका एक दोस्त स्पोर्ट्स बाइक पर पीछे बैठा था। सभी रायपुर से सत्य साईं अस्पताल की ओर जा रहे थे। इस दौरान निखिल की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई और निखिल करीब 40 फीट दूर फेंका गया।

निखिल के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर ही ज्यादा खून बह जाने से निखिल की वहीं मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे में बैठा दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां मौजूद अन्य दोस्तों ने 112 को सूचना दी।

112  की टीम ने निखिल के घायल दोस्त को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। दूसरे युवक के भी सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा कि वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र, श्निखिल कश्यप की सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं पीड़ादायक है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल कश्यप परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now