रायपुर। पत्रकार देवेश तिवारी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। एफआईआर के अनुसार, देवेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि कुशाग्र सोलंकी नामक व्यक्ति द्वारा उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कुशाग्र सोलंकी ने वीडियो जारी कर धमकी दी थी। देवेश तिवारी ने 1 फरवरी को वीडियो देखा, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद एफआईआर की गई है।
वायरल वीडियो में आरोपी ने न सिर्फ गाली गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।
दरअसल, 24 जनवरी 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें कई पत्रकार मौजूद थे। उस प्रेस काॅन्फ्रेंस में कथित भू माफिया बसंत अग्रवाल से सवाल जवाब के दौरान देवेश तिवारी से काफी विवाद हुआ था। उस विवाद का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद से निशाना बनाने की बात देवेश ने की है।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








