रायपुर में हिस्ट्रीशीटर ने प्रॉपर्टी डीलर को सरेराह पीटा, आरोपी रोहित तोमर के खिलाफ FIR दर्ज

रायपुर।  राजधानी रायपुर में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने एक प्रॉपर्टी डीलर की डंडे से सरेराह पिटाई कर दी। घटना 31 मई की रात की है। जब पीड़ित खाना खाने एक रेस्टोरेंट में गया था, तब रोहित तोमर ने उसके साथ अश्लील गाली– गलौज और मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले भी रोहित तोमर के खिलाफ मारपीट और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। FIGHT

दरअसल, तेलीबांधा थाना क्षेत्र के L.O.D. रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर दसमीत सिंह चावला अपने दोस्त हरीश बेलानी के साथ खाना खाने L.O.D. रेस्टोरेंट गया था। रात लगभग 12 बजकर15 मिनट पर जब वह बाहर निकल रहा था। तभी रोहित तोमर वहां पहुंचा और पीड़ित के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। रोहित तोमर ने डंडा निकालकर पीड़ित पर हमला कर दिया। रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

रेस्टोरेंट के बाउंसरों के द्वारा रोकने के बावजूद रोहित के साथ मौजूद प्राइवेट बाउंसरों ने पीड़ित को पकड़ लिया और रोहित ने उसके साथ मारपीट की।  जिससे उसके चेहरे और कंधे पर चोटें आईं हैं।

पीड़ित  के अनुसार उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने बड़े भाई दलजीत चावला को दी। रोहित तोमर ने  उन्हें भी मोबाइल पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।घटना के समय रेस्टोरेंट से निकलने वाले कई लोग मौजूद थे जिन्होंने पूरी घटना देखी और सुनी। साथ ही, L.O.D. रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने भी हस्तक्षेप कर हालात को संभाला।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories