कांग्रेस नेता के घर घुसकर मारपीट, पत्नी को भी पीटा; FIR के लिए थाने पहुंचे कांग्रेसी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में Congress नेता और मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिद्धू के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 से 20 लोगों ने दर्रीपारा स्थित उनके घर में घुसकर गुरप्रीत सिद्धू और उनकी पत्नी के साथ बुरी तरह मारपीट की। घटना के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी FIR दर्ज कराने के लिए मणिपुर थाने पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिद्धू को पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता है। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर IG दीपक कुमार झा ने कहा है कि वे घटना पर संज्ञान ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि CSP राहुल बंसल मौके पर स्वयं पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रहे हैं। IG ने कहा कि जांच के बाद मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेसियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का घर में घुसकर हमला करना गंभीर सवाल खड़े करता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कांग्रेस कार्यकर्ता मणिपुर थाने में FIR दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौजूद हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories