रायपुर में शहीदों के परिजनों का गृहमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन, बोले- सरेंडर नक्सलियों के लिए नीति, शहीदों के लिए क्या है?

June 9, 2025 7:35 PM
martyr family

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैं। इन अभियानों में सबसे ज्यादा नुकसान शहीद होने वाले जवानों और उनके परिवारों को होता है। शहीदों के परिजनों को पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति मिलती है, लेकिन पेंशन इतनी कम होती है कि घर चलाना मुश्किल होता है। इन्हीं सब मांगों के लेकर शहीदों के परिजन गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। ये परिवार प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अपनी मांगो की पूर्ती करने के लिए रायपुर पहुंचे हैं। martyr family

शहीदों के परिजनों का कहना है कि जब नक्सलियों को सरेंड़र कराया जाता है तो उनके लिए सभी सुविधाएं दी जाती हैं। लेकिन जब कोई जवान शहीद होता है तो उसके परिवार को सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। नक्सलियों के लिए नीति बनाई गई है, तो शहीदों के लिए कोई नीति क्यों नहीं बनाई गई है।

कांकेर से आए एक शहीद के परिजन ने बताया कि उनका बेटा सुकमा जिले के मिनपा में शहीद हुआ था। उनके घर में उनका बेटा ही कमाता था। बेटे के शहीद होने के बाद 3050 रूपए पेंशन दी जाती है। इतनी महंगाई में घर कैसे चलेगा। इससे पहले भी हमने प्रदर्शन किया था लेकिन, की सुनने को तैयार नहीं है। जब गृहमंत्री यहां आकर मुलाकात करेंगे। तब हम अपना धरना बंद करेंगे।

एक महिला ने बताया कि उनके पति 25 साल पहले नक्सल मोर्चे पर शहीद हो गए थे। पेंशन को लेकर समस्या बनी रहती है। मेरे पति के नाम से एक सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की गई थी। 8 साल से मैं इसे बनवाने के लिए लड़ रहीं हूं। शहीद परिवारों के साथ इस प्रकार करना ठीक नहीं है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now