ED  ने 766 बैंक अकाउंट्स को किया सीज, IPL और T20 क्रिकेट में सट्टेबाजी के लिए उपयोग हो रहे थे खाते

June 7, 2025 2:18 PM
ED in Actionn

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 766 म्यूल अकाउंट्स को सीज किया है। इन अकाउंट्स को उपयोग आईपीएल, आईएसएल, टी20 विश्व कप, ऑनलाइन रमी, ऑनलाइन कैसीनो जैसे खेल में सट्टेबाजी के लिए उपयोग किया जा रहा था। ईडी ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, यूपी और असम मे छापा भी मारा गया था। ED की जांच जारी है। ED in Action

जानकारी के मुताबिक यह मामला सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरी, पश्चिम बंगाल द्वारा भारतीय दंड संहिता, 1860 और पश्चिम बंगाल जुआ और पुरस्कार प्रतियोगिता अधिनियम, 1957 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज FIR से जुड़ा है। विशाल भारद्वाज उर्फ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर को आरोपी के रूप में पेश किया गया और पुलिस द्वारा दायर आरोपपत्र में फरार दिखाया गया। ईडी ने तलाशी के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद ईडी के कोलकाता आंचलिक कार्यालय ने म्यूल अकाउंट के संचालन और अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़े रैकेट के मामले में छापा मारा। यह छापा पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, यूपी और असम में विभिन्न परिसरों में मारा गया। छापे के दौरान, डिजिटल उपकरणों सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए। साथ ही अपराध की आय (पीओसी) से जुड़े 766 म्यूल अकउंट्स और 17 डेबिट / क्रेडिट कार्ड फ्रीज किए गए हैं।

ED ने विशाल भारद्वाज उर्फ बादल भारद्वाज और सोनू कुमार ठाकुर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को स्पेशल कोर्ट कलकत्ता के समक्ष पेश किया गया।  कोर्ट ने आरोपियों की 10 दिनों रिमांड ईडी सौंपी है।

ED के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपियों द्वारा महीने की फिक्स रकम या कुछ पैसों के बदले फर्जी म्यूल अकाउंट्स खोले जा रहे थे। इन खातों का उपयोग वेबसाइटों और टेलीग्राम चैनलों के जरिए चलाए जा रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ के जरिए हुई कमाई की लेयरिंग के लिए किया जा रहा था। आरोपी लोगों को आईपीएल, आईएसएल, टी20 विश्व कप, ऑनलाइन रमी, ऑनलाइन कैसीनो आदि जैसे खेलों में सट्टेबाजी और जुआ खेलने के लिए व्हाट्सएप नंबरों के माध्यम से संपर्क करते थे।  

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now