मणिपुर में कुकी चर्च लीडर्स पर घातक हमला: 3 की मौत, NH-2 ब्लॉक

Manipur

नई दिल्ली। Manipur के कांगपोकपी जिले में कुकी समुदाय के चर्च लीडर्स पर बुधवार सुबह घातक हमला किया गया। इसमें कम से कम तीन चर्च लीडर्स की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित एक डेलिगेशन का हिस्सा थे, जो चुराचांदपुर से कांगपोकपी जा रहे थे। वे अंतर-संगठन चर्च बैठक में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे।

इस डेलिगेशन में थाडो बैपटिस्ट एसोसिएशन (TBA) और युनाइटेड बैपटिस्ट काउंसिल (UBC) के लीडर्स शामिल थे, जिनका नेतृत्व Rev V Sitlhou रहे थे। अन्य सदस्यों में Rev SM Haopu, Rev Hekai Simte, Rev Kaigoulun, Rev Paothang, Pastor Paogou और ड्राइवर Goumang शामिल थे।

कुकी ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट ट्रस्ट ने हमले की निंदा की है। संगठन का आरोप है कि NSCN-IM के कैडरों ने ZUF के साथ मिलकर यह हमला किया। इसे ‘शांति प्रयासों को निशाना बनाने वाला पूर्व-नियोजित कृत्य’ बताया गया है। चर्च लीडर्स कुकी और तांगखुल नागा समुदायों के बीच सुलह की पहल में सक्रिय थे, जिसमें हाल ही में नागालैंड में हुई बातचीत भी शामिल थीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories