25 करोड़ की फिरौती केस में शोएब ढेबर को छापे की सूचना देने के आरोप में आरक्षक शिवम द्विवेदी लाइन अटैच

Shoeb Dhebar

रायपुर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा से फिरौती मांगने के मामले में शोएब ढेबर (Shoeb Dhebar) के फरार होने के बाद क्राइम ब्रांच के आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। रायपुर के डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने आरक्षक शिवम द्विवेदी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, सीजेएम कोर्ट से शोएब ढेबर के री-अरेस्टिंग के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी शोएब ढेबर की तलाश में कई जगहों पर छापा मारा है। शोएब नहीं मिला तो पुलिस को शक हुआ कि कार्रवाई की जानकारी पहले ही आरोपी तक पहुंच गई थी।

जांच में आरक्षक शिवम द्विवेदी की भूमिका सामने आने के बाद डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने आरक्षक को लाइन अटैच करने के निर्देश दिए। पुलिस अब इस पूरे मामले में यह पता लगाने में जुटी है कि छापे की जानकारी आरोपी तक कैसे पहुंची और इसमें आरक्षक की भूमिका किस स्तर तक थी।

गौरतलब है कि आनंदमल कुकरेजा से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 25 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में शोएब ढेबर आरोपी है। शोएब को 27 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड कोर्ट में पेश किया था, जहां उसकी गलत तरीके से की गई गिरफ्तारी को रिमांड कोर्ट में चुनौती दी गई। इस पर कोर्ट ने जमानत दे दी।

पुलिस ने जमानत के खिलाफ सीजेएम कोर्ट री-अरेस्टिंग का आवेदन लगाया, जिस पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने री-अरेस्टिंग का आदेश दे दिया।

इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश और जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now