बेल के बाद भी जेल में रहेंगी सौम्या और रानू साहू, कोल स्कैम केस में 12 आरोपियों को सुको से राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ईओडब्ल्यू में दर्ज कोयला घोटाला मामले में जेल का बंद निलंबित आईएएस सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर बिश्नोई, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी समेत कुल 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन फिर भी अन्य मामलों में आरोपी होने के चलते निलंबित आईएएस सौम्या चौरसिया और रानू साहू जेल में ही बंद रहेंगी।

सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटेश्वर सिंह की डिवीजन बेंच में कोल स्कैम मामले की सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि “अभी जांच में समय लगेगा, इसलिए बिना किसी जल्दबाजी के आरोपियों को अंतरिम जमानत दी गई है। आरोपी अदालत के निर्देशों का पालन करें, कोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया है कि आरोपियों की आचरण रिपोर्ट प्रस्तुत करें जिससे ट्रांसपेरेंसी बनी रहे।”

इन आरोपियों को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सौम्या चौरसिया,रानू साहू, समीर बिश्नोई, दीपेश टांक,राहुल कुमार सिंह,शिव शंकर नाग, हेमंत जायसवाल, संदीप कुमार नायक, रोशन कुमार सिंह और शेख मोइनुद्दीन कुरैशी ने अंतरिम जमानत दी है।

निष्पक्ष जांच में सहयोग करें आरोपी– सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटेश्वर सिंह ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि ” अदालत का जांच में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है, अदालत किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। अदालत की मंशा है कि आरोपी अदालत के निर्देशों का पालन करें और निष्पक्ष जांच में सहयोग करें।”

जमानत के बाद भी जेल में रहेंगी महिला अधिकारी

कोल लेव्ही वसूली मामले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को गिरफ्तारी की थी। इस मामले में दोनों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। कोल लेव्ही मामले में ही ईओडब्ल्यू ने इन पर एफआईआर दर्ज की थी। लिहाजा ईडी के मामले में जमानत मिलने के बावजूद दोनों महिला अफसर बाहर नहीं आ पाई थी। अब ईओडब्लू के मामले में भी अंतरिम बेल सुप्रीम कोर्ट ने दे दी है। दोनों महिला अफसरों के ऊपर डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू ने अपराध दर्ज किया है। डीएमएफ मामले में दोनों को जमानत नहीं मिली है। जिसके चलते दोनों महिला अधिकारियों को जेल में ही रहना पड़ेगा।

ईओडब्ल्यू को मिली आरोपियों की रिमांड

ईओडब्ल्यू ने स्पेशल कोर्ट में डीएमएफ घोटाला मामले में निलंबित आईएएस सौम्या चौरसिया, रानू साहू कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए आवेदन लगाया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश भी किया गया, मामले की सुनवाई के बाद ईओडब्ल्यू स्पेशल कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।

नितिन मिश्रा

नितिन मिश्रा फ्रीलांस जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 3 वर्षों का अनुभव है। रायपुर में 2023 से द सूत्र में रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान क्राइम, राजनीति, नगर निगम, आंदोलन और जनहित से जुड़ी खबरें की। द सूत्र के बाद सैटेलाइट चैनल TV 24 और ASIAN NEWS में काम किया। इस दौरान नितिन मिश्रा ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, कल्‍चरल, स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज, डिफेंस और ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की हैं। वर्तमान में नितिन पत्रकारिता एवं जनसंचार में Ph.D कर रहें हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories