छत्तीसगढ़ को मिला नया सूचना आयोग: पूर्व CS अमिताभ जैन बने मुख्य सूचना आयुक्त, रिटायर्ड IAS उमेश अग्रवाल और पत्रकार डॉ. शिरीषचंद्र मिश्रा सूचना आयुक्त नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सूचना आयोग में नई नियुक्तियां करते हुए पूर्व मुख्य सचिव एवं रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन (Amitabh Jain) को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।

इसके साथ ही सचिव स्तर से रिटायर्ड आईएएस उमेश अग्रवाल और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शिरीषचंद्र मिश्रा को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश शुक्रवार देर रात जारी किए गए।

इन नियुक्तियों के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े सूचना आयोग को पूर्ण स्वरूप मिल गया है, जिससे सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

रिटायर्ड आईएएस अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ प्रशासन के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

सचिव स्तर से रिटायर्ड आईएएस उमेश अग्रवाल ने अपने सेवाकाल में वित्त, प्रशासन और अन्य अहम विभागों में काम किया है।

डॉ. शिरीषचंद्र मिश्रा राज्य के सीनियर जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा और प्रतिष्ठित अनुभव रहा है।

तीनों पदों पर नियुक्तियों के बाद राज्य सूचना आयोग पूरी तरह से सक्रिय हो सकेगा। लंबे समय से लंबित RTI अपीलों और शिकायतों के निपटारे में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि करीब 40 हजार मामले लंबित हैं।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories