CGPSC की मुख्य परीक्षा 26 जून को, दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की परीक्षा 26 जून 2025 से 29 जून 2025 तक दो पाली में आयोग द्वारा निर्धारित (03) परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी द्य परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9 बजे से 12  बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। CGPSC 2024

सीजीपीएससी लिखित परीक्षा 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा रायपुर के साथ सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर में आयोजित होगी।इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा के जरिए राज्य प्रशासनिक सेवा के 7, राज्य पुलिस सेवा के 21, छत्तीसगढ राज्य वित्त सेेवा आयोग के 7, जिला आबकारी अधिकारी के 2, सहायक संचालक वित्त विभाग के 3, सहायक संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1, सहायक संचालक/जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के 2, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग के 7, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के 3, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 6, छत्तीसगढ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 32, नायक तहसीलदार के 10, राज्य कर निरीक्षक के 37, आबकारी उप निरीक्षक के 90, उप पंजीयक के 6, सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी के 5 और सहायक जेल अधीक्षक के 7 पदों पर भर्ती होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories