एजी के सीनियर ऑडिट अफसर के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR

NGO Ghotala

रायपुर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रायपुर के प्रधान महालेखाकार (AG) दफ्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एजी दफ्तर के सीनियर ऑडिट अफसर वीरेंद्र पटेल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया गया है। 28 मई को यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीबीआई ने एफआईआर के बाद आरोपी अफसर के रायपुर स्थित मकान और दफ्तर के तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है।

सीबीआई के अनुसार, वीरेंद्र पटेल ने भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहकर जान बूझकर आपराधिक आचरण किया है। अफसर ने अवैध रूप से भारी रकम कमाई है। अफसर ने एक जनवरी 2013 से 31 मार्च 2025 के बीच अपनी, अपनी पत्नी तथा पुत्र के नाम पर 3 करोड़ 32 लाख रुपए की संपत्तियां बनाई हैं। ये संपत्तियां अफसर के आय के स्रोतों से कहीं अधिक हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now