CBDT ने ITR भरने की समय सीमा एक दिन बढ़ाकर 16 सितंबर की

September 16, 2025 12:50 AM
ITR

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने सोमवार को आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी है। यानी कि आज रात 12 बजे तक का वक्त लोगों को आईटीआर जमा करने के लिए मिल गया है। आईटीआर जमा करने की अंतिम तिथि पहले 31 जुलाई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई थी। अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

सीबीडीटी की तरफ से सोमवार को एक बयान जारी कर कहा गया कि वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की तारीख 16 सितंबर 2025 होगी। 16 सितंबर से रात 12 बजे  से रात ढाई बजे तक ई  फाइलिंग पोर्टल को रखरखाव मोड में रखा गया है। उसके बाद आईटीआर दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now