Raipur में दो पक्षों में खूनी झड़प, आधा दर्जन घायल… इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बढ़ई पारा के कुछ नाबालिग लड़कों की बाइक मोमिन पारा के लड़कों से टकरा गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए और झगड़ा हिंसक हो गया।

बताया जा रहा है कि बढ़ई पारा के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन युवकों का सिर फूट गया। इसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए और देर रात तक वहां डटे रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now