नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। पार्टी मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से कुल नौ प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और विधायक शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन को टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हरियाणा से संजय भाटिया को मैदान में उतारा गया है।
ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी उम्मीदवारों को केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद अधिकृत किया गया है।
पार्टी ने विश्वास जताया है कि घोषित प्रत्याशी अपने-अपने राज्यों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और राज्यसभा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।








