भारत माला घोटाला: फरार तहसीलदार और नायब तहसीलदार गिरफ्तार

February 11, 2026 9:37 PM
EOW

रायपुर। भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाला (Bharat Mala scam) मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे और एक नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों अधिकारियों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

EOW के अनुसार, भारत माला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इसी सिलसिले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोप है कि पद पर रहते हुए दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही है।

ईओडब्ल्यू-एसीबी अब रिमांड अवधि के दौरान दोनों से विस्तृत पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

गौरतलब है कि भारत माला परियोजना से जुड़े इस मामले में पहले भी कई स्तरों पर जांच और कार्रवाई हो चुकी है। एजेंसी का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories