अरविंद नेताम की कोई विचारधारा नहीं- पूर्व सीएम भूपेश

Bhupesh Baghel

रायपुर। आदिवासी नेता और पूर्व केद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अरविंद नेताम की कोई विचारधारा नहीं है। दरअसल, अरविंद नेताम कल ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वर्ग के समापन कार्यक्रम से लौट कर आए हैं। इस कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि बनाया गया था। इसके बाद से ही प्रदेश में अरविंद नेताम को लेकर सियासत देखने को मिल रही है। Bhupesh Baghel

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए अरविंद नेताम पर तीखा हमला किया है। उन्होंने नेताम की विचारधारा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही RSS के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भी तंज कसा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अरविंद नेताम उम्र दराज व्यक्ति हैं। इस यात्रा में इतने विचार बदले, पहले कांग्रेस में, फिर बसपा में, फिर भाजपा में फिर कांग्रेस में। अब आरएसएस कार्यालय में उनका सम्मान हो रहा है। किसी व्यक्ति की पहचान उसके विचारों से होती है और जिसके कोई विचार ना हो तो जीवन व्यर्थ हो जाता है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम और मंत्री केदार कश्यप के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि ये वही से सुनकर आए होंगे, क्योंकि वहां झूठ बोलने की फैक्ट्री है आरएसएस। ये उस समय से झूठ फैला रहे हैं जब भाखड़ा नांगल बांध बना और उसमें से जब बिजली उत्पादन हुआ तो आरएसएस के लोग अफवाह फैलाते थे कि पानी का करंट निकल गया। अब करंट ही नहीं बचा। उस समय से ये लोग अफवाह फैलाते आ रहें हैं। आज भी एक साथ ही गणेश को दूध पिला देते हैं। वहां मुख्यालय से आए हैं तो इसी प्रकार से झूठ बोलेंगे।

बोध घाट परियोजना को लेकर PM और CM की मुलाकात पर भी भूपेश बघेल ने अरविंद नेताम को घेरा है। बोधघाट परियोजना पेयजल सिंचाई निस्तारीकरण के लिए बनाया जा रहा था। अब उद्योगों के लिए बनाया जा रहा है। अंतर यही है, बोधघाट जब बनाया जा रहा था तो अरविंद नेताम शुरू से विरोध कर रहे थे। अरविंद नेताम अगर विरोध नहीं करते तो बोध घाट बन गया होता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories