नक्सलवाद खात्मे की डेड लाइन से पहले 3 दिन के दौरे में छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, चंद घंटों पहले सुकमा में 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर शनिवार को रायपुर पहुंचे। राजधानी स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह के इस तीन दिवसीय दौरे को सुरक्षा और विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अमित शाह नक्सल खात्मे की तय डेडलाइन 31 मार्च 2026 के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति और चल रहे ऑपरेशनों की समीक्षा करेंगे।

इसके अलावा राज्य में वामपंथी उग्रवाद (LWE) के खिलाफ चल रही रणनीति, केंद्रीय बलों की तैनाती और समन्वय को लेकर बैठक लेंगे।
इसके अलावा वे बस्तर में विकास परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

अमित शाह 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से बैठक लेंगे जो करीब 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग शाह करेंगें।
केंद्र और राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करेंगे। LWE और विभागों की समीक्षा बैठक में रणनीति बनेगी।

निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करने के बाद अमित शाह 9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे विशेष विमान से रायपुर से बस्तर जाएंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

चंद घंटे पहले 21 नक्सलियों का सरेंडर

दूसरी तरफ अमित शाह के छत्तीसगढ़ पहुंचने से चंद घंटे पहले सुकमा में 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से पहले सुकमा में बड़ा सरेंडर हुआ है। 76 लाख के 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। SLR, AK 47, BGL LAUNCHER, सहित अन्य ऑटोमेटिक हथियार के साथ सरेंडर किया है।

यह भी पढ़ें : अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा क्यों बताया जा रहा है निर्णायक? नक्सली खात्मे की 31 मार्च की डेडलाइन, बस्तर पंडुम और दीपक बैज के फिर वही 9 सवाल

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories