अयोध्या के बाद बद्रीनाथ धाम में अब चढ़ावा चोरी, गर्भगृह में सोने का रंग उतरा, समिति के नाम पर निजी QR कोड से लिया गया चंदा

Badarinath Dham

लेंस न्यूज। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर के विवाद के बाद अब उत्तराखंड के पवित्र बद्रीनाथ धाम (Badarinath Dham) में भी चढ़ावे चोरी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक धार्मिक संगठन भैरव सेना ने बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव पर सीधे चोरी का आरोप लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकेटीसी प्रबंधन ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

भैरव सेना के अनुसार, बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में चढ़ाए गए सोने के चढ़ावे में गड़बड़ी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि मंदिर समिति के अंदरूनी सूत्रों ने ही इस गड़बड़ी की जानकारी भैरव सेना को दी। आरोपों के बाद बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा, ‘इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।’

मुख्य आरोप और विवाद

गर्भगृह की सोने की प्लेटों का रंग उतरना
मंदिर परिसर में दान के लिए QR कोड लगाए जाना
पदाधिकारी द्वारा अपनी पत्नी को कर्मचारी बनाना
बीकेटीसी के बजट का VIP मेहमाननवाजी पर खर्च
VIP दर्शन की अलग व्यवस्था

राम मंदिर मामले के बाद सतर्कता

राम मंदिर में चढ़ावे हेरफेर के मामले के बाद बीकेटीसी ने बदरीनाथ धाम में उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। हालांकि, आरोपों की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को जूम करने पर तस्वीर साफ नहीं आ रही है, जिससे पहचान में दिक्कत हो रही है।

बीकेटीसी का पुराना विवादों से नाता

बदरी-केदार मंदिर समिति का विवादों से लंबा इतिहास रहा है। हाल के वर्षों में एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं, जिससे समिति की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने अपील की है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, तब तक किसी भी अपुष्ट आरोप से बचें, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और धाम की गरिमा पर कोई असर न पड़े।

यह भी पढ़ें: 20 जुलाई से होकर 25 दिनों तक चलेगा संसद का मानसून सत्र, छाया रहेगा राम मंदिर ट्रस्ट घोटाला और सिंदूर पर झूठ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now