90 लाख फॉलोअर्स वाले अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड, कुछ घंटों बाद बहाल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फेसबुक (Facebook) अकाउंट एक बार फिर सस्पेंड होने की खबर सामने आई है। करीब 90 लाख फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट के अचानक बंद होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई ।अंततः कुछ घंटों के बाद मेटा ने एकाउंट बहाल कर दिया

सवाल उठ रहा है कि आखिर फेसबुक ने इतनी बड़ी राजनीतिक व्यक्ति का अकाउंट क्यों बंद किया? क्या इसके पीछे कोई तकनीकी गड़बड़ी है या फिर मामला फेसबुक की नीतियों से जुड़ा है?
अखिलेश यादव सोशल मीडिया के जरिए लगातार राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों से संवाद करते हैं। ऐसे में उनके फेसबुक अकाउंट का अचानक उपलब्ध न होना समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

अकाउंट बंद होने की वजह स्पष्ट नहीं
अकाउंट सस्पेंड होने के पीछे फिलहाल आधिकारिक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से कोई विस्तृत स्पष्टीकरण सामने आने तक यह कहना मुश्किल है कि कार्रवाई तकनीकी कारणों से हुई या किसी पोस्ट अथवा फेसबुक की नीतियों से जुड़े मामले के चलते।
अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट अक्टूबर 2025 में भी अस्थायी रूप से सस्पेंड हुआ था। उस समय अकाउंट कुछ घंटों तक उपलब्ध नहीं रहा था और बाद में बहाल कर दिया गया था। उस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने सवाल उठाए थे, जबकि केंद्र सरकार ने कार्रवाई में अपनी भूमिका से इनकार किया था।

राजनीतिक और सोशल मीडिया में चर्चा
अखिलेश यादव के बड़े सोशल मीडिया फॉलोअर बेस को देखते हुए अकाउंट के बंद होने की खबर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सोशल मीडिया राजनीतिक संवाद, जनसंपर्क और समर्थकों तक संदेश पहुंचाने का प्रमुख माध्यम बन चुका है।
ऐसे में अकाउंट की स्थिति और उसके बंद होने की वजह को लेकर लोगों की नजर फेसबुक और समाजवादी पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट कब बहाल होगा और इसे सस्पेंड करने के पीछे वजह क्या थी?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now