रंगमंच पर दिखेगा मुक्तिबोध का ‘अंधेरे में’, समाज और सत्ता से सवाल करता नाटक

रायपुर। हिंदी के प्रसिद्ध कवि गजानन माधव मुक्तिबोध (Muktibodh) की कविता ‘अंधेरे में’ पर आधारित नाटक का मंचन मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह में किया गया। इसका निर्देशन सुनील चिपड़े कर रहे हैं। यह नाटक समाज में फैले अन्याय, डर और गलत होते देखकर भी चुप रहने वाले लोगों की सोच पर सवाल उठाता है।

क्या है ‘अंधेरे में’ की कहानी?

‘अंधेरे में’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो अपने आसपास हो रही गलत चीजों को देखकर परेशान है। वह देखता है कि ताकतवर लोगों के सामने आम आदमी की आवाज दब रही है। उसके मन में सवाल उठता है कि जब सब कुछ सामने हो रहा है, तो पढ़े-लिखे और समझदार लोग चुप क्यों हैं?

मुक्तिबोध ने अपनी कविता में इसी डर और चुप्पी को अंधेरे के रूप में दिखाया है। अब नाटक के जरिए कलाकार इन सवालों को दर्शकों के सामने रखा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now