छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में कल स्कूल बंद, भारी बारिश की चेतावनी में रायपुर भी शामिल, लेकिन छुट्टी की लिस्ट से गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश के छह जिलों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि भारी बारिश की चेतावनी वाले जिलों में रायपुर का नाम भी है, लेकिन छुट्टी की लिस्ट से राजधानी गायब है। रायपुर में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद थे, लेकिन अगले दिन के लिए अब तक छुट्टी का आदेश जारी नहीं हुआ है।

इन छह जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल

दुर्ग, कबीरधाम, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में 30 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों ने कलेक्टरों की मंजूरी के बाद आदेश जारी किए हैं। वहीं, रायपुर में भी दो दिनों से बारिश हो रही है। इसके बावजूद यहां छुट्टी नहीं बढ़ाई गई है। ऐसे में सवाल है कि जब मौसम की चेतावनी रायपुर के लिए भी है, तो बच्चों की सुरक्षा को लेकर यहां अलग फैसला क्यों लिया गया?

इधर, बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। कई इलाकों में कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई है। पानी भरने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories