रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार(Chhattisgarh) ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर, सोमवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। पहले दीवाली के अगले दिन ऐच्छिक अवकाश घोषित था।
अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने 6 नवंबर 2025 को जारी विभागीय अधिसूचना में संशोधन करते हुए ऐच्छिक अवकाश की सूची में क्रमांक 50 पर दर्ज 9 नवंबर 2026 के अवकाश को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।
सरकार ने यह निर्णय परक्राम्य लिखित अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट), 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा पर सोमवार, 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।









