रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार उनके मानदेय को बढ़ाकर 30,870 रुपये प्रतिमाह करने की तैयारी में है। गृह विभाग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह प्रस्ताव तैयार किया है।
नए प्रस्ताव के मुताबिक नगर सैनिकों को प्रतिदिन 1,029 रुपये मानदेय मिलेगा। इससे प्रदेश के करीब 7,900 नगर सैनिकों को फायदा होगा।
यह राशि मूल मानदेय 19,500 रुपये में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता जोड़कर तय की गई है। इससे नगर सैनिकों की मासिक आय में अच्छी बढ़ोतरी होने वाली है।
सरकार का यह कदम नगर सैनिकों की सेवाओं को देखते हुए उठाया जा रहा है। प्रस्ताव जल्द ही आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। नगर सैनिक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है।









