सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग… कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग I

 बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से सलमान खान के साथ काम करने को लेकर किसी कलाकार को निशाना बनाया है. टाइगर श्रॉफ से पहले भी कई कलाकारों पर फायरिंग हो चुकी है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से जुड़े कलाकारों को लगातार निशाना बना रहा है. बिश्नोई गैंग को लेकर दावा किया गया है कि रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी भी उसी ने करवाई है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर नोट भी शेयर किया गया था. बिश्नोई गैंग इससे पहले कपिल शर्मा को निशाना बना चुका है. सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी.

बिश्नोई गैंग ने पहली बार 2022 में सलमान के परिवार को धमकी दी थी. सलमान के पिता सलीम खान बैंडस्टैंड इलाके में सुबह वॉक कर रहे थे, तब उन्हें धमकी भरा नोट मिला था. इसके बाद 2024 में उनके घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था.

बिश्नोई गैंग की धमकियों और वारदातों की पूरी टाइमलाइन

13 फरवरी – एक्टर रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉइस नोट के जरिए 10 से 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. क्राइम ब्रांच ने हैरी बॉक्सर के खिलाफ केस दर्ज किया, जो बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा करता है.

5 जून, 2022 – सलमान खान के पिता सलीम खान को सुबह की वॉक के दौरान बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में एक धमकी भरा नोट मिला. सलमान खान और सलीम खान के साथ सिद्धू मूसेवाला जैसा बर्ताव करने की धमकी दी गई थी. नोट पर शुरुआती अक्षर ‘G.B.’ और ‘L.B.’ लिखा था.

14 अप्रैल, 2024 – बांद्रा में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी पर बाइक सवार दो लोगों ने गोलीबारी की. लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली.

12 अक्टूबर, 2024 – पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली.

अगस्त 2025 और मई 2026 – कनाडा के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के बाहर गोलीबारी. बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों का दावा है कि यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि सलमान खान को कैफे के उद्घाटन में बुलाया गया था. सोशल मीडिया पर यह भी खबरें थीं कि अगला टारगेट मुंबई होगा.

सितंबर 2025 – कपिल शर्मा के करीबी को बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के नाम से कॉल करके 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच की और पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

1 फरवरी – जुहू में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी. शुभम लोंकर से जुड़े चार लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है.
गौरलतब है कि अब 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की गई. हालांकि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं. टाइगर पर हुई गोलीबारी के बाद एक बार फिर से सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now