नवरात्रि के दौरान रायपुर के गरबा पंडालों में गरबा ड्रेस में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, मनचलों पर होगी कार्रवाई

रायपुर। नवरात्रि (Navratri) के दौरान गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष व्यवस्था की है। पिंक पेट्रोल यूनिट की महिला पुलिसकर्मी गरबा ड्रेस में आम लोगों के बीच रहकर निगरानी करेंगी। छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक फोटो या वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खास बातें:

गरबा ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी चलाएंगी अंडरकवर ऑपरेशन।

पंडालों के भीतर और आसपास रहेगी पुलिस की निगरानी।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210932 और 112 जारी।

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर को जारी प्रेस नोट के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी पंडालों के भीतर और प्रवेश द्वारों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थलों के आसपास पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे, ताकि किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

शिकायत करने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय

पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से बिना डर के उत्सव में शामिल होने की अपील की है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना पिंक पेट्रोल यूनिट के हेल्पलाइन नंबर 9479210932 या आपातकालीन नंबर 112 पर दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now