रायपुर। भाषा विवाद और भारत के भविष्य से जुड़े सवालों पर रविवार, 18 अक्टूबर को रायपुर (Raipur)में एक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। परिचर्चा की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजवादी चिंतक एवं राजनेता रघु ठाकुर करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित होगा।
आयोजकों के मुताबिक, परिचर्चा में भाषा, सामाजिक विविधता और भारत के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार रामकुमार तिवारी, पत्रकार प्रफुल्ल ठाकुर, रवि भोई और जयंत सिंह तोमर शामिल होंगे।
परिचर्चा का उद्देश्य भाषा से जुड़े विवादों और उनके सामाजिक-राजनीतिक प्रभावों पर विमर्श करना है। भारत जैसे बहुभाषी देश में भाषाओं के बीच संवाद, आपसी सम्मान और राष्ट्रीय एकता जैसे सवाल इस चर्चा के केंद्र में रहने की संभावना है।







