नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर किए जा रहे इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर बड़ी अपडेट सामने आई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अब गठबंधन के सभी नेता जंतर-मंतर पर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
जंतर-मंतर पर होगा धरना
इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए लंच मीटिंग का आयोजन जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन के सांसदों के लिए लंच बैठक की मेजबानी की। इसके बाद उन्होंने बताया कि विपक्षी सांसद आज जंतर-मंतर पर धरना देंगे। खरगे ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक इस तरह का प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद बसों में सवार होकर आगे रवाना हुए। कांग्रेस सांसद शफी परंबिल ने कहा कि प्रदर्शन जारी रहेगा।
अब विपक्षी सांसदों का जंतर-मंतर पर CEC के विरोध में प्रदर्शन
🗓️ Published: October 7, 2026 4:15 pm | 🔄 Updated: October 7, 2026 5:02 pm







