BBC ने मनाया सोशल मीडिया पर पीएम का जन्मदिन तो मचा बवाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उस वक्त बड़ी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब BBC हिन्दी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर लोगों के संदेश मांगे।

बीबीसी हिन्दी ने लिखा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपनेअपने तरीक़े से संदेश दे रहे हैंअगर आपको मौक़ा मिले उन्हें कोई एक गिफ़्ट देने का, तो वो क्या होगा? बताइए हमें…

नतीजा यह हुआ कि इस संदेश पर सभी प्लेटफार्म में बेहद आपत्तिजनक संदेश आने लगे। जिसके बाद बीबीसी को उसी थ्रेड पर लिखना पड़ा कि मर्यादा में रहकर टिप्पणी करें।

बीबीसी ने पाठकों से अपील की – ‘आप सभी से अनुरोध है कि यह एक सार्वजनिक मंच है.कृपया मर्यादित भाषा में ही कमेंट करें.भाषा की मर्यादा जरूरी है और जिम्मेदारी भी.’

बीबीसी के एक पूर्व पत्रकार ने कहा कि उन्हें याद नहीं पड़ता कि पहले कभी भारत के किसी प्रधानमंत्री अथवा दुनिया के किसी भी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बीबीसी ने ऐसा कुछ किया हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now