भारत ने 600वें टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया, जीत के हीरो बने मानव सुथार, झटके 10 विकेट

लेंस स्पोर्ट्स डेस्क । भारत(India) ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच था। जीत के हीरो बने 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लिए, जिसमें दूसरी पारी के 6 विकेट शामिल हैं। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए देवदत्त पडिक्कल ने दोनों पारियों में मिलाकर 211 रन बनाए।

मैच के पांचवें दिन बुधवार को श्रीलंका की दूसरी पारी में टीम 75 ओवर में 6 विकेट पर 199 रन पर थी। तभी सुथार ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर मैच पलट दिया। उन्होंने सोनल दिनूषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट किया। इसके बाद अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की पारी खत्म कर दी। इससे भारत की जीत पक्की हो गई।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 462 रन बनाए। पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 और ऋषभ पंत ने 39 रन जोड़े। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई, जिसमें सोनल दिनूषा का शतक शामिल था। सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर ढह गई, जिसमें पंत ने 66 रन बनाए। पडिक्कल ने 44 और राहुल ने 35 रन बनाए।

इस जीत के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 53.33 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। टीम के खाते में 10 मैचों से 64 पॉइंट्स हैं। भारत के पास अभी 9 टेस्ट बाकी हैं, जिनमें अधिकतम 108 पॉइंट्स और जोड़ने का मौका है।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories