छात्रों से संवाद के लिए देशभर के दौरे पर नेहा बोरा, 29 अगस्त तक 11 शहरों में Gen Z से मिलकर करेंगी आंदोलन को मजबूत

Neha Bora

नई दिल्ली। छात्रों के मुद्दों और उनके अधिकारों को लेकर नेहा बोरा (Neha Bora) देशभर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों और शहरों का दौरा करेंगी। उन्होंने अपने दौरे का कार्यक्रम जारी करते हुए कहा है कि वह विभिन्न कैंपस में जाकर छात्रों से मुलाकात करेंगी और उनके साथ मिलकर आंदोलन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी।

नेहा बोरा के अनुसार, दौरे का उद्देश्य छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें लेकर देशव्यापी संवाद एवं आंदोलन को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने अपने अभियान का संदेश दिया है- ‘आपके कैंपस में मिलते हैं! आपके शहर में मिलते हैं! आइए, मिलकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएं!’

इस दौरे के तहत रांची और कोलकाता में कार्यक्रम हो चुके हैं। 7 अगस्त को रांची में नेहा बोरा पर स्याही भी फेंकी गई थी। 11 अगस्त को कोलकाता में नेहा बोरा पहुंची।

इसके बाद 14 अगस्त से उनका अगला चरण शुरू होगा।

कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त को जयपुर में, 16 अगस्त को हैदराबाद सिटी, 17 अगस्त को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 18 अगस्त को विजयवाड़ा, 20 अगस्त को चेन्नई, 22 अगस्त को कालीकट, 23 अगस्त को बेंगलुरु, 25 अगस्त को मुंबई, 26 अगस्त को पुणे, 27 अगस्त को नागपुर और 29 अगस्त को भुवनेश्वर में नेहा बोरा पहुंचेंगी।

अपने अभियान के दौरान नेहा बोरा अलग-अलग विश्वविद्यालयों और कैंपस में छात्रों से संवाद करेंगी। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों के दौरान छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था, अधिकारों और छात्र आंदोलनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

रांची और कोलकाता के कार्यक्रम पूरे होने के बाद अब उनकी नजर देश के अन्य बड़े छात्र केंद्रों पर है। आने वाले दिनों में जयपुर से शुरू होने वाला यह दौरा कई राज्यों और प्रमुख विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now