कॉकरोच पार्टी और सरकार के बीच बैठक हुई,तीन मुख्य मांगों वाला पत्र सौंपा, सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक जांच की रिपोर्ट मांगी

Cockroach Janta Party और सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक हुई। इसमें सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और CJP की तरफ से सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हुए। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी।

CJP नेताओं ने सरकार को तीन मुख्य मांगों वाला पत्र सौंपा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाए।
पेपर लीक मामले में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
छात्र छात्राओं के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस ली जाएं।

CJP ने बताया कि बैठक सिर्फ 10 मिनट चली। सरकार ने दो मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है, जबकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली मांग पर कल तक का समय मांगा है।दोनों पक्षों की स्थितिCJP ने साफ कहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रदर्शनकारी अभी भी जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं और अपनी मांगों पर अड़े हैं।सरकार की तरफ से अभी इस बैठक पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पेपर लीक मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक के बाद से अब तक क्या-क्या सुधार किए हैं, हमें उसकी जानकारी दी जाए। मामले की जांच कहां तक पहुंची, यह भी बताया जाए। बैठक से पहले, CJP ने कहा था कि सरकार हमारे दबाव में है, इसलिए पीएम को रात 12:30 बजे वीडियो जारी करना पड़ा। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक पर कानून लाएगी। वहीं, DMRC ने अगले आदेश तक नई दिल्ली समेत 18 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं।

पूनम ऋतु सेन

पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 6 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, हेल्थ, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now