राहुल ने कहा – एक साल में जाएगी मोदी सरकार, पीयूष गोयल ने कहा – भारत को अस्थिर करने की बड़ी साजिश

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने दावा किया कि अगले एक साल में पीएम मोदी की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात और देश में बढ़ता आर्थिक असंतोष इसका कारण बनेंगे। राहुल गांधी ने यह दवा कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की बैठक के दौरान किया है।

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने जबरदस्त पलटवार किया है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल के इस बयान को शेयर करते हुए इसे कांग्रेस और विपक्षी दलों की एक बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का बयान देश के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों एवं भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे टूलकिट गैंग की एक बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। यह कोई साधारण बयान नहीं है बल्कि देश में अराजकता फैलाने का गंभीर षड्यंत्र है।

पीयूष ने आगे कहा, ‘राहुल गांधी एंड कंपनी ने जब देख लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता के हृदय से हटाया नहीं जा सकता और सीधी लोकतांत्रिक लड़ाई में भाजपा को परास्त नहीं किया जा सकता तो अब वो देश में हिंसा फैलाना चाहते हैं।

विपक्ष पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा, ‘उनको भारत से इतनी नफरत है कि देश का कुछ भी अच्छा होता हुआ ये देख ही नहीं सकते। राष्ट्र को बदनाम करना, संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करना और विदेशी धरती पर जाकर विदेशी ताकतों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की अपील करना, ये बताता है कि कांग्रेस की असली मंशा क्या है?’

इंडियागठबंधन पर वार करते हुए पीयूष गोयल ने कहा, ‘देश की जनता समझदार है। वह राहुल गांधी, विपक्ष और देश के खिलाफ काम कर रहे टूलकिट गैंग को अच्छे से समझती है। जनता ने बार-बार इन लोगों को करारा जवाब दिया है। इंडिया गठबंधन की भारत में आग लगाने की साजिश कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी।’

यह भी पढ़ें: मेरठ के पत्रकार राजेश अवस्थी की खुदकुशी और तमाम सवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories