अमित शाह के दौरे के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक से मोबाइल लूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) लूट की घटना का शिकार हो गए।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे वे अकेले मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान केनाल रोड स्थित PWD ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाने में।FIR दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना ऐसे समय हुई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस वारदात ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बाइक सवार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

घटना को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक जैसे वीआईपी व्यक्ति सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कुमार मेनन ने एक वीडियो जारी कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के शहर में मौजूद रहने के बावजूद इस तरह की घटना होना पुलिस व्यवस्था की बड़ी विफलता है। उन्होंने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें: बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने अमित शाह रायपुर पहुंचे, कल रायपुर में डायल 112 की 400 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी

दानिश अनवर

दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों का अनुभव है। द लेंस से पहले दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर, नवभारत में क्राइम रिपोर्टर, नईदुनिया में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और पत्रिका अखबार में रिपोर्टर के तौर पर 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now