रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महिला सशक्तिकरण की प्रतीक और पद्मश्री से सम्मानित फूलबासन बाई (Phoolbasan Bai) के अपहरण की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस की तत्परता से इस बड़ी वारदात को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बेमेतरा से आई दो महिलाओं और कार में सवार दो अन्य आरोपियों ने दिनदहाड़े फूलबासन बाई को जबरन अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने बेहद आक्रामक रवैया अपनाते हुए उनके हाथ और मुंह बांधने की कोशिश की, ताकि वे विरोध न कर सकें।
घटना की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद चिखली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फिलहाल आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में अपहरण की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने व्यक्तिगत रंजिश और साजिश दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करेगी।
यह भी पढ़ें: AIIMS रायपुर ने रचा इतिहास, ABO इनकॉम्पैटिबल किडनी ट्रांसप्लांट में मिली सफलता










