छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, जनगणना और सुशासन तिहार के चलते फैसला

IAS

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार (CG Govt) ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीनों के लिए रोक लगा दी है। यह निर्णय आगामी जनगणना तथा ‘सुशासन तिहार’ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 22 अप्रैल 2026 से प्रभावी होकर अगले तीन महीनों तक लागू रहेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब कोई भी सरकारी कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना न तो मुख्यालय छोड़ सकेगा और न ही अवकाश पर जा सकेगा। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने को अनुशासनहीनता माना जाएगा, जिसे सेवा में बाधा के रूप में देखा जाएगा और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकार ने यह भी कहा है कि विशेष या गंभीर परिस्थितियों में कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम या फोन के जरिए सूचना देकर उचित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

सरकार का कहना है कि जनगणना और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए यह सख्त कदम उठाया गया है।

फिलहाल इस आदेश के बाद राज्य भर के विभागों में प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी कर्मचारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories