7 राज्यों के राज्यपाल और दिल्ली-लद्दाख के LG बदले गए

Appointment of Governor and LG

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्म ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल व उपराज्यपाल की नई नियुक्तियां (Appointment of Governor and LG) की हैं। इस फैसले के तहत कई मौजूदा राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सबसे अहम बदलाव पश्चिम बंगाल में हुआ, जहां के राज्यपाल सीवी आनंदा बोस ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह आर. एन. रवि को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जो अब तक तमिलनाडु के राज्यपाल थे।

वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अब हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। उनके स्थान पर विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इधर ममता बनर्जी ने बोस के इस्तीफे और नए राज्यपाल की नियुक्ति पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया जा रहा है, लेकिन इस फैसले पर उनसे कोई राय नहीं ली गई। उन्होंने इसे केंद्र का एकतरफा निर्णय बताया।

जानकारी के अनुसार, सी.वी. आनंद बोस ने 23 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभाला था। वहीं कवींद्र गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को लद्दाख के उपराज्यपाल का पद संभाला था।

अन्य नियुक्तियों के तहत शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना, जेडी वर्मा को महाराष्ट्र, नंद किशोर यादव को नागालैंड, सैय्यद अता हसनैन, राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार और तरनजीत सिंह संधु को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now