[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
अनियमित कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, दिसंबर में करेंगे महाआंदोलन
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर बीमार, हैदराबाद में चल रहा इलाज
ब्रेकिंग – बीजापुर में जवानों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी
हमारी तीजन बीमार हैं… PM ने सुध ली लेकिन CM ने नहीं
चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने गिराया हाइड्रोजन बम, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा
20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल
IAS, IPS और IFS अफसरों को केंद्र के समान मिलेगा DA, 1 जुलाई से होगा प्रभावी
अमेरिका के लुईविल एयरपोर्ट पर UPS कार्गो प्लेन क्रैश, 7 लोगों की मौत
मिर्जापुर के रेलवे स्टेशन पर भगदड़, ट्रेन की चपेट में आए कई श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लगाया 62 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, चैनल ने वीडियो हटाया
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने गिराया हाइड्रोजन बम, हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का दावा

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: November 5, 2025 2:06 PM
Last updated: November 5, 2025 2:09 PM
Share
Rahul Gandhi hydrogen bomb
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

 नई दिल्‍ली। लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाण विधानसभा चुनाव में बड़ी वोट चोरी का खुलासा करते हुए हाइड्रोजन बम फोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विभिन्न तरीकों से करीब 25 लाख मतों की हेराफेरी हुई।

खबर में खास
चुनाव नहीं जनादेश चुरायाब्राजील की मॉडल के नाम पर 22 वोटर कार्ड22 चुनाव याचिकाएं विचाराधीन

पांच अलग अलग श्रेणियों में बांटकर उन्होंने आंकड़े पेश किए और बताया कि 5 लाख 21 हजार से अधिक दोहरे मतदाता पाए गए। कुल दो करोड़ मतदाताओं वाले राज्य में इतनी बड़ी संख्या का मतलब है कि हर आठ में से एक मतदाता फर्जी था। यही कारण रहा कि कांग्रेस वहां पराजित हो गई।

राहुल गांधी का यह खुलासा बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले हुआ है। बिहार में 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

नई दिल्‍ली में कांग्रेस मुख्‍यालय में हुई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में राहुल गांधी ने फिर से चुनाव आयोग पर भाजपा का पक्ष लेने का इल्जाम लगाया। उनका कहना था कि साढे़ तीन लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। फॉर्म छह और फॉर्म सात के जरिए भी मत हड़पने की कोशिश हुई।

उन्होंने बताया कि कई राज्यों से मत हेराफेरी की शिकायतें आई हैं। हरियाणा में मतदान सर्वेक्षणों में कांग्रेस को बढ़त दिख रही थी। यह किसी एक इलाके तक सीमित नहीं था। डाक मतपत्रों में भी कांग्रेस आगे चल रही थी। राहुल ने जोर देकर कहा कि वे पूरी तरह सच्चाई के साथ सामने आए हैं।

चुनाव नहीं जनादेश चुराया

राहुल गांधी के एक आरोपों में से यह भी है कि हरियाणा में चुनाव नहीं हुआ बल्कि जनादेश चुराया गया। चुनाव अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि कांग्रेस की वापसी न हो सके। राहुल ने कहा कि उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए सभी आंकड़े सीधे चुनाव आयोग से लिए गए हैं। इससे भारतीय लोकतंत्र की असलियत सबके सामने आ गई है।

राहुल गांधी ने कहा कि एक पूरे राज्य में जनता की मर्जी चुरा ली गई। कर्नाटक के बाद अब हरियाणा में भी यह धांधली पकड़ी गई। शुरू में उन्हें विश्वास नहीं हुआ था। कांग्रेस की जीत को हार में बदल दिया गया। हर कोई हरियाणा में कांग्रेस की सफलता की बात कर रहा था। देश के नौजवानों का भविष्य इस तरह छीना जा रहा है। इसे जेन जी को देखना चाहिए।

ब्राजील की मॉडल के नाम पर 22 वोटर कार्ड

राहुल गांधी ने बाकायदा पीपीटी पर दिखाया कि ब्राजील की एक मॉडल के नाम पर 22 मतदाता कार्ड मिले हैं। एक ही फोटो वाले 22 कार्ड पाए गए। एक युवती के नाम पर दस मतदान केंद्रों पर मत डाले गए। कुल 22 बार मतदान हुआ। यह पूरी तरह सुनियोजित कार्रवाई थी। राज्य में पांच लाख इक्कीस हजार छह सौ उन्नीस दोहरे मतदाता हैं। राहुल ने पूद कि ब्राजील की मतदाता ने 22 जगह मत कैसे डाला। हर आठ में से एक मतदाता जाली था। यह मत हेराफेरी मतदान केंद्रों पर नहीं बल्कि केंद्रीकृत तरीके से हुई। एक महिला के नाम पर नौ जगह मत डाले गए।

बिहार में भी ये हो सकता है…

बिहार में भी यही हो सकता है। राहुल ने जमुई जिले के धरमपुर और इस्लामनगर इलाके के कुछ लोगों को मंच पर बुलाया। उन्होंने बताया कि बिहार में भी कई लोगों के नाम हटा दिए गए। एक व्यक्ति ने कहा कि सरकार ने पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया। रवि नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि उनके गांव से 136 नाम काटे गए जबकि 150 नए मतदाता जुड़ने थे लेकिन नहीं जुड़े।

22 चुनाव याचिकाएं विचाराधीन

चुनाव आयोग के अधिकारियों के हवाले से मीडिया खबरों के मुताबिक अनुसार 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उच्च न्यायालय में फिलहाल केवल 22 चुनाव याचिकाएं विचाराधीन हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कांग्रेस के मतदान प्रतिनिधि केंद्रों पर क्या कर रहे थे। उन्हें तुरंत विरोध दर्ज करना चाहिए था जब मतदाता मत डाल रहा हो या पहचान पर संदेह हो। यह भी पूछा गया कि क्या राहुल गांधी एसआईआर का समर्थन कर रहे हैं या विरोध।

इससे पहले 17 सितंबर को पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने आयुक्त पर कर्नाटक की महादेवनपुरा सीट की मतदाता सूची से नाम हटाने वालों की तकनीकी जानकारी देने से इनकार करके लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों को बचाने का इल्जाम लगाया था। चुनाव आयोग ने इन दावों को निराधार और गलत बताकर खारिज कर दिया था।

TAGGED:Big_NewsHaryana Assembly ElectionsHydrogen BombRahul GandhiVote Chori
Previous Article President Draupadi Murmu 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगी शामिल
Next Article Teejan Bai हमारी तीजन बीमार हैं… PM ने सुध ली लेकिन CM ने नहीं
Lens poster

Popular Posts

शराब घोटाले में 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ EOW ने पेश किया पूरक चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने पांचवां पूरक चालान पेश किया…

By Lens News

बंटी हुई दुनिया में शांति का नोबेल

दूसरे विश्व युद्ध के बाद संभवतः वैचारिक रूप से दुनिया इस तरह शायद पहले कभी…

By Editorial Board

तेलंगाना अध्यक्ष पद को लेकर छिड़े विवाद के बीच भाजपा विधायक टी राजा सिंह का पार्टी से इस्तीफा

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टी राजा सिंह ने…

By Lens News Network

You Might Also Like

देश

वक्फ बिल को लेकर देशभर में विरोध, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने राष्ट्रपति से मिलने का मांगा समय   

By Amandeep Singh
Raipur Jabalpur Train
देश

रायपुर-जबलपुर के बीच नई ट्रेन, 8 घंटे में गोंदिया-बालाघाट के रास्ते पूरा होगा सफर

By दानिश अनवर
Rajen Gohain resignation
देश

असम बीजेपी को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत 17 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

By Lens News
Naxal Encounter
छत्तीसगढ़

50 लाख का नक्‍सली नेता नरसिंहा चलम उर्फ सुधाकर मुठभेड़ में ढेर

By Lens News Network

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?