[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए निकालने वाला क्राइम ब्रांच का आरक्षक बर्खास्त
जानिए कौन हैं देश नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत
ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में पक्‍की हो गई डील !
बॉम्बे हाईकोर्ट के दखल के बाद किसानों का रेल रोको आंदोलन स्‍थगित
एनकाउंटर में मारा गया 17 बच्‍चों का किडनैपर, घटना अंजाम देने के पीछे थी ये वजह- देखिए वीडियो
‘आमार सोनार बांग्ला’ गीत पर सियासी बवाल: एक्‍शन में असम के सीएम, BJP बोली ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ बनाना चाहती है कांग्रेस
मोदी के नाम का इस्तेमाल करने वाले थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज’ पर CBI ने की FIR
राहुल के नाचने वाले बयान पर बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
बिहार में खूनी खेल, मोकामा में RJD नेता की हत्‍या, JDU प्रत्‍याशी अनंत सिंह के समर्थकों पर आरोप
दिल्ली पुलिस का हलफनामा, पूरे भारत में दंगे की साजिश अंजाम देना चाहते थे उमर खालिद और अन्य आरोपी
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जानिए कौन हैं देश नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 30, 2025 10:32 PM
Last updated: October 30, 2025 10:33 PM
Share
new CJI Surya Kant
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

नई दिल्‍ली। देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत को नियुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह नियुक्ति की है। वह 24 नवंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उन्होंने 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जस्टिस सूर्यकांत दो दशकों के न्यायिक अनुभव के साथ इस शीर्ष पद पर पहुंचे हैं।

उनके प्रमुख फैसलों में अनुच्छेद 370 को हटाने, अभिव्यक्ति की आजादी, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और लैंगिक समानता से जुड़े महत्वपूर्ण मामले शामिल हैं। वह उस पीठ का हिस्सा थे, जिसने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून पर रोक लगाई और सरकार द्वारा समीक्षा होने तक इसके तहत नई प्राथमिकी दर्ज न करने का आदेश दिया।

जस्टिस सूर्यकांत सात सदस्यीय पीठ का हिस्सा थे, जिसने 1967 के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फैसले को पलट दिया, जिससे संस्थान के अल्पसंख्यक दर्जे पर नए सिरे से विचार का रास्ता बना। वह पेगासस जासूसी मामले की सुनवाई करने वाली पीठ में भी शामिल थे, जिसने अवैध निगरानी के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी। इसके अलावा, उन्होंने 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठन में भी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों में “न्यायिक रूप से प्रशिक्षित दृष्टिकोण” की जरूरत होती है।

केंद्रीय विधि, न्याय और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत के संविधान के तहत दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए, राष्ट्रपति महोदय ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से देश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

इसी साल 14 मई को मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। इसी आधार पर सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी और राष्ट्रपति ने इसकी पुष्टि की। 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल लगभग 15 महीने का होगा। वह 9 फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

TAGGED:CJICJI BR Gavainew CJI Surya KantTop_News
Previous Article Trump and Jinping meeting ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में पक्‍की हो गई डील !
Next Article Sardar Patel Sardar Patel: The ruthless Gandhian
Lens poster

Popular Posts

रायपुर में शहीदों के परिजनों का गृहमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन, बोले- सरेंडर नक्सलियों के लिए नीति, शहीदों के लिए क्या है?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैं। इन अभियानों में सबसे ज्यादा…

By नितिन मिश्रा

ED ने 11 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड केस में CPL और उसके प्रमोटर्स जायसवाल परिवार पर कसा शिकंजा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में…

By दानिश अनवर

इब्तिदा-ए-इश्क और मोहन यादव

हिंदी की प्रसिद्ध कहावत है- 'करे कोई, भरे कोई।' मतलब, अपराध या गड़बड़ी कोई और…

By राजेश चतुर्वेदी

You Might Also Like

Jual Oram retirement
देश

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम लेंगे ब्रेक, युवाओं को देंगे मौका

By आवेश तिवारी
Tuta Dharna Sthal
छत्तीसगढ़

तूता माना धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन पर रोक, रखरखाव कार्य का दिया हवाला

By दानिश अनवर
FIR against Ajit Anjum
देश

मतदाता सूची संशोधन की कवरेज करने पर पत्रकार अजीत अंजुम पर FIR

By आवेश तिवारी
Trump Tariff
देश

अमेरिका भेजी जाने वाली डाक पर अस्थायी रोक, 100 डॉलर तक के गिफ्ट पर छूट

By अरुण पांडेय

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?