[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुख्य अमित बघेल को पुलिस ने घोषित किया भगोड़ा, 5 हजार का ईनाम रखा
Delhi car blast : लाल किले के पास कार धमाका, 13 की मौत, देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट, अमित शाह बिहार से दिल्‍ली पहुंचे
असम में बहुविवाह पर बैन, कैबिनेट में नया विधेयक पास
बिहार चुनाव: महिलाओं की भागीदारी और चुनाव आयोग पर उठे सवाल
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर स्पोर्ट्स सिटी बनाएगी सरकार
तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पूछा… कितने पुरुष और महिला मतदाताओं ने वोट डाले?  
ट्रंप के भाषण से छेड़छाड़ मामले में बीबीसी के दो शीर्ष अधिकारियों का इस्‍तीफा
टोल वसूली से आ रहे अरबों रुपये सड़क सुरक्षा पर खर्च क्‍यों नहीं, फलौदी सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त   
कौन जीतेगा बुकर प्राइज 2025, लंदन में आज रात विजेता का ऐलान, भारतीय मूल की किरण देसाई भी दावेदार
दिल्ली-एनसीआर में सांसों में घुलती जहरीली हवा, AQI 400 पार, हो सकता है GRAP-3 लागू
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
देश

जानिए कौन हैं देश के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत

Lens News Network
Lens News Network
ByLens News Network
Follow:
Published: October 30, 2025 10:32 PM
Last updated: October 31, 2025 8:28 PM
Share
new CJI Surya Kant
SHARE

नई दिल्‍ली। देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत को नियुक्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह नियुक्ति की है। वह 24 नवंबर को अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का कार्यकाल 23 नवंबर को समाप्त हो रहा है। केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जस्टिस सूर्यकांत को बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उन्होंने 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जस्टिस सूर्यकांत दो दशकों के न्यायिक अनुभव के साथ इस शीर्ष पद पर पहुंचे हैं।

उनके प्रमुख फैसलों में अनुच्छेद 370 को हटाने, अभिव्यक्ति की आजादी, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और लैंगिक समानता से जुड़े महत्वपूर्ण मामले शामिल हैं। वह उस पीठ का हिस्सा थे, जिसने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून पर रोक लगाई और सरकार द्वारा समीक्षा होने तक इसके तहत नई प्राथमिकी दर्ज न करने का आदेश दिया।

जस्टिस सूर्यकांत सात सदस्यीय पीठ का हिस्सा थे, जिसने 1967 के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के फैसले को पलट दिया, जिससे संस्थान के अल्पसंख्यक दर्जे पर नए सिरे से विचार का रास्ता बना। वह पेगासस जासूसी मामले की सुनवाई करने वाली पीठ में भी शामिल थे, जिसने अवैध निगरानी के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की एक समिति गठित की थी। इसके अलावा, उन्होंने 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठन में भी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा था कि ऐसे मामलों में “न्यायिक रूप से प्रशिक्षित दृष्टिकोण” की जरूरत होती है।

केंद्रीय विधि, न्याय और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “भारत के संविधान के तहत दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए, राष्ट्रपति महोदय ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को 24 नवंबर, 2025 से देश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

इसी साल 14 मई को मुख्य न्यायाधीश बने जस्टिस गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को जस्टिस सूर्यकांत को अगला मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। इसी आधार पर सरकार ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी और राष्ट्रपति ने इसकी पुष्टि की। 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश बने जस्टिस सूर्यकांत का मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल लगभग 15 महीने का होगा। वह 9 फरवरी, 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

TAGGED:CJICJI BR Gavainew CJI Surya KantTop_News
Previous Article Trump and Jinping meeting ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात में पक्‍की हो गई डील !
Next Article Sardar Patel Sardar Patel: The ruthless Gandhian
Lens poster

Popular Posts

रायपुर में तीजा-पोरा त्योहार का भव्य आयोजन, भूपेश बघेल ने जारी रखी परम्परा

रायपुर। रायपुर की राजधानी में तीजा-पोरा त्योहार के अवसर पर सुभाष स्टेडियम में एक शानदार…

By पूनम ऋतु सेन

पथर्रा की दादियां… एक गांव, एक फैक्‍ट्री और संघर्ष की कहानियां

आईये आज आप को ऊर्जा और जोश से भरी एक कहानी सुनाते हैं।

By दानिश अनवर

सीमा पर गोलाबारी के बीच पाकिस्तान द्वारा भारतीय ड्रोन गिराने का दावा

दिल्ली। पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन ने एक "भारतीय ड्रोन" को मार गिराने का दावा (Pakistans…

By Lens News Network

You Might Also Like

JNU Missing student Najeeb Ahmed
देश

JNU के लापता छात्र नजीब का केस बंद, कोर्ट ने सीबीआई को दी मंजूरी, मां ने कहा- अंतिम सांस तक करुंगी इंतजार

By Lens News Network
देश

मणिपुर में फिर हिंसा : एक की मौत, 40 से अधिक घायल, कूकी समुदाय का अनिश्चितकालीन बंद

By पूनम ऋतु सेन
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ विवादों में घिरी, बैन और बायकॉट की मांग तेज
स्क्रीन

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ विवादों में, बैन और बायकॉट की मांग

By The Lens Desk
Rahul Gandhi
देश

राहुल गांधी की लंबी उम्र की पीएम मोदी ने की कामना

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?