[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
वंदे मातरम के 150 साल, आज संसद में विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे शुरुआत
छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों पर बवाल के बीच CM साय का बड़ा बयान- जरूरत पड़ी तो संशोधन करेंगे
इंडिगो ने कहा ‘अब तक 610 करोड़ रिफंड 3000+ बैग लौटाए’ पर आज भी 650 फ्लाइट्स कैंसिल, सरकार ने अब तक नहीं की है कंपनी पर कोई कार्रवाई
विक्रम भट्ट गिरफ्तार, 30 करोड़ की बायोपिक धोखाधड़ी में साली के घर से पकड़े गए मशहूर फिल्ममेकर
अडानी ने 820 करोड़ में प्राइम एयरो का ट्रेनिंग सेंटर खरीदा, कांग्रेस ने कहा यह है उड़ान संकट की वजह
हैदराबाद में जन सम्मेलन, कार्यकर्ताओं ने ठाना ‘फासीवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे’
छत्तीसगढ़ पंजीयन कर्मियों का महाआंदोलन कल, OP चौधरी को खुली चेतावनी
स्मृति मंधाना ने आखिरकार पलाश मुछाल के साथ शादी तोड़ी, सोशल मीडिया पर दोनों ने किया पोस्ट
मौसम ने फिर ली करवट, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
इंडिगो की आज भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने लगाई सख्ती, CEO पर हो सकती है कार्रवाई
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
दुनिया

गजा युद्धविराम समझौता : ये है ‘संघर्ष प्रबंधन’, पूर्ण समाधान नहीं, जानें युद्ध विराम की शर्तें कैसे होंगी पूरी?

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: October 10, 2025 1:14 PM
Last updated: October 10, 2025 1:14 PM
Share
SHARE

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच दो साल पुराने गजा संघर्ष को समाप्त करने वाले ऐतिहासिक समझौते की घोषणा के बाद दुनिया भर में राहत की सांसें चल रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्यस्थता वाले इस सौदे के पहले चरण को इजरायली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत युद्धविराम 24 घंटों में शुरू होगा और बंधकों की रिहाई 72 घंटों के अंदर हो जाएगी। लेकिन यह प्रक्रिया कई चरणों वाली है, जिसमें इजरायली सेना की वापसी, फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई और मानवीय सहायता का प्रवेश शामिल है। अब महत्वपूर्ण है की आने वाले दिनों में यह समझौता कैसे लागू होगा।

खबर में खास
गाजा संघर्ष का संक्षिप्त इतिहास: कैसे पहुंचे यहां तक?जनवरी 2025 से मार्च 2025समझौते के प्रमुख बिंदु, क्या बदलेगा?क्या चुनौतियां हैं?

गाजा संघर्ष का संक्षिप्त इतिहास: कैसे पहुंचे यहां तक?

यह कहानी 7 अक्टूबर 2023 से शुरू होती है जब हमास और अन्य फिलिस्तीनी सशस्त्र समूहों ने इजरायल पर हमला किया। इस हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए ज्यादातर नागरिक और 251 बंधकों को गजा ले जाया गया। यह इजरायल के इतिहास का सबसे घातक हमला था। जवाब में इजरायल ने गाजा पर हमला बोला, जिसका उद्देश्य हमास को खत्म करना था। इसके बाद संघर्ष बढ़ता गया।

सितंबर 2024 से नवंबर 2024

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई तेज की। हिजबुल्लाह जो हमास का समर्थन करता है और ईरान से मदद लेता है, उनके साथ झड़पें बढ़ीं। इजरायल ने हिजबुल्लाह के नेताओं को निशाना बनाया, और ईरान ने मिसाइलें दागीं। नवंबर के अंत में युद्धविराम हुआ लेकिन छोटे-मोटे हमले जारी रहे।

जनवरी 2025 से मार्च 2025

एक अस्थायी युद्धविराम हुआ जिसमें बंधकों की रिहाई और सहायता पहुंचाने की बात हुई। लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगाया। मार्च में इजरायल ने फिर हवाई हमले किए और सहायता रोकी। मई तक पूर्ण सैन्य अभियान फिर शुरू हो गया।

परिणामस्वरूप, 67,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। 50 से अधिक इजरायली बंधक अभी भी हमास के पास हैं। अंतरराष्ट्रीय अदालतें दोनों पक्षों पर युद्ध अपराधों की जांच कर रही हैं, लेकिन दोनों ही इन आरोपों को खारिज करते हैं। ट्रम्प के 20-सूत्री शांति प्लान ने अब नई उम्मीद जगाई है।

समझौते के प्रमुख बिंदु, क्या बदलेगा?

यह सौदा चरणबद्ध तरीके से लागू होगा। मुख्य फोकस पहले चरण पर है, जिसमें युद्ध रोकना, बंधकों की वापसी और कुछ इलाकों से सेना हटाना शामिल है। व्यापक योजना में हमास का निरस्त्रीकरण और गाजा में अंतरराष्ट्रीय शांति बल की तैनाती भी है लेकिन ये बाद के चरणों में होंगे।
बंधकों की रिहाई: हमास को सभी जीवित बंधकों (करीब 20) को 72 घंटों में एक साथ रिहा करना होगा बिना किसी सार्वजनिक समारोह के। 28 मृत बंधकों के शवों की वापसी बाद में होगी, जो मलबे के नीचे दबे होने के कारण समय ले सकती है।
फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई: इजरायल करीब 1,700 गाजा निवासियों को रिहा करेगा, जो 7 अक्टूबर 2023 के बाद गिरफ्तार हुए थे। साथ ही 250 जीवन कैद की सजा काट रहे फिलिस्तीनियों को आजाद किया जाएगा। लेकिन हमास के प्रमुख कमांडर या 7 अक्टूबर हमले के मुख्य आरोपी जैसे मारवान बरगौती, शामिल नहीं होंगे। अंतिम सूची अभी गोपनीय है।
सेना की वापसी: इजरायल अपनी सेना को 24 घंटों में ‘पीली रेखा’ तक पीछे हटाएगा, जिसके बाद गाजा का 53% हिस्सा इजरायली नियंत्रण में रहेगा।
मानवीय सहायता: सोमवार तक सैकड़ों ट्रक भोजन, ईंधन और दवाओं से लदे गाजा में प्रवेश करेंगे।

आने वाले दिनों में क्या होंगे बदलाव, सिलसिलेवार समझौता

गुरुवार (9 अक्टूबर) को समझौता अंतिम रूप ले चुका है। अब क्रियान्वयन की घड़ी शुरू हो गई है।

गुरुवार (9 अक्टूबर): समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर दोपहर 12 बजे हुए। इजरायली सुरक्षा कैबिनेट शाम 5 बजे और सरकार 6 बजे मिली जहां मंजूरी मिली। इससे युद्धविराम 24 घंटों में प्रभावी हो जाएगा। 72 घंटे की उलटी गिनती शुरू।

शुक्रवार (10 अक्टूबर): इजरायली सेना (IDF) 24 घंटों के अंदर ‘पीली रेखा’ तक पीछे हटेगी। कुछ एडजस्टमेंट के साथ, गाजा का 53% हिस्सा इजरायल के पास रहेगा। हमास को अब बंधकों की रिहाई की तैयारी करनी होगी।
शनिवार (11 अक्टूबर) से सोमवार (13 अक्टूबर): बंधकों की रिहाई शनिवार या सोमवार को हो सकती है। ट्रम्प ने कहा, “सभी सोमवार को लौटेंगे।” इस दौरान इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। ट्रम्प रविवार को इजरायल पहुंचेंगे और सोमवार को संसद को संबोधित कर सकते हैं।
सोमवार (13 अक्टूबर) से आगे: मानवीय सहायता के ट्रक गाजा में दाखिल होंगे। अमेरिकी सैन्य कमान इजरायल में एक केंद्र स्थापित कर निगरानी करेगी। मृत बंधकों के शवों की वापसी और अन्य चरण (जैसे हमास का निरस्त्रीकरण) पर बातचीत जारी रहेगी।

क्या चुनौतियां हैं?

यह सौदा उम्मीद जगाता है, लेकिन कई सवाल बाकी हैं। हमास ने हथियार डालने या गजा छोड़ने पर सहमति नहीं जताई। इजरायल ने कहा कि अगर हमास शासन नहीं टूटा तो सौदा खतरे में पड़ सकता है। दोनों पक्षों पर उल्लंघन के पुराने आरोप हैं और क्षेत्रीय तनाव (ईरान, हिजबुल्लाह) बरकरार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ‘संघर्ष प्रबंधन’ है, पूर्ण समाधान नहीं। फिर भी तत्काल राहत से लाखों जिंदगियां बच सकती हैं।

TAGGED:Israel Hamas CeasefireTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article Nanki Ram Kanwar ननकी राम का सनसनीखेज आरोप – विवाद खड़ा करने के लिए बेटे को शराब पिलाई
Next Article Indian embassy in Afghanistan चार साल बाद अफगानिस्‍तान में दूूूूूूतावास खोलने पर भारत राजी, दोनों देश के विदेश मंत्रियों में क्‍या बात हुई?
Lens poster

Popular Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा 43 रोहिंग्या को समुद्र में धकेलने की खबर काल्पनिक, संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिए जांच के आदेश

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी ठोस सबूत के 43 रोहिंग्या शरणार्थियों…

By Lens News Network

क्यों धुंधला पड़ रहा है बॉलीवुड और कैसे चमका साउथ ?

"द लेंस" के लिए मुंबई से रवि बुले की रिपोर्ट Bollywood vs south cinema: बीते…

By The Lens Desk

पाकिस्तान ने किया सीज फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया जबाव

लेंस नेशनल ब्यूरो। श्रीनगर पहलगाम हमले के बाद भारत और पकिस्तान के बीच तनाव बढ़…

By Lens News Network

You Might Also Like

Weather update
देश

एक हफ्ते तक कई राज्‍यों में भारी बारिश, दिल्‍ली-एनसीआर में तीन दिन का यलो अलर्ट  

By The Lens Desk
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का सरकारी कामकाज 1 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के भरोसे, दिसंबर में बड़ा आंदोलन तय

By पूनम ऋतु सेन
अन्‍य राज्‍य

रेपिस्ट पूर्व सांसद रवन्ना बना जेल लाइब्रेरी का बाबू

By पूनम ऋतु सेन
अन्‍य राज्‍य

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत पर हमला, जन आक्रोश यात्रा में पगड़ी उछाली

By Lens News

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?