संघ के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम सर्राफ का निधन

Shantaram passed away

रायपुर। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रचारक शांताराम सर्राफ का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संघ में रहते हुए उन्होंने क्रमशः जिला, विभाग, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक पद छोड़कर वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक कार्यकर्ता जुड़े।  संघ में जिला, विभाग, प्रांत प्रचारक और क्षेत्र संपर्क प्रमुख जैसे दायित्व निभाए। 1990 से उन्होंने मदकू को धार्मिक, सांस्कृतिक और शोध के केंद्र के रूप में विकसित किया।

पुरातत्वविद अरुण शर्मा के साथ उनकी जोड़ी ने मदकू के वैभव को दोबारा स्थापित किया। उन्होंने बैतलपुर, चंदरपुर में शिव मंदिर निर्माण, चिकित्सा सेवाएं और नवागढ़ के शमी गणेश मंदिर पुनर्निर्माण में योगदान दिया। 6 सितंबर को मदकू में पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now