[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
‘…वोटरों को घर से मत निकलने दो’, बयान देकर फंसे ललन सिंह, FIR दर्ज
सर्वे में एनडीए आगे तो तेजस्वी बने सीएम पद की पहली पसंद
दिल्ली के प्रदूषण से डरकर राहुल ने मां सोनिया को बाहर भेजने का किया था विचार
सरकारी स्कूल में लापरवाही: छुट्टी के बाद कक्षा में बंद रह गई पहली की छात्रा
तो क्‍या डूबने वाला है शेयर बाजार ! अब क्‍या करें?
एमपी सरकार ने गेहूं-धान की सरकारी खरीदी से हाथ खींचे, किसानों में मचा हड़कंप
जिस दवा के उपयोग से डॉक्टरों ने सालभर पहले किया था इंकार, उस पर अब CGMSC ने लगाई रोक
नक्सल संगठन ने माओवादी कमलू पुनेम को बताया ‘अवसरवादी’ और ‘डरपोक’, कहा – पार्टी के 2 लाख लेकर भागा
स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ मुद्दे उछालने वाले पत्रकार के विरुद्ध समर्थक पहुंचे अदालत
तारीख पर तारीख, उमर खालिद और शरजील के हिस्से में आज भी जेल की छत
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

पूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन
Byपूनम ऋतु सेन
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की...
Follow:
Published: August 4, 2025 10:20 AM
Last updated: August 4, 2025 3:32 PM
Share
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

द लेंस डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और अलग झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत कुछ दिनों से बेहद नाजुक थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। Shibu Soren Death

झारखंड सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। सूत्रों के मुताबिक, शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर को आज शाम 6 बजे झारखंड लाया जाएगा। इसे रांची के मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा। मंगलवार सुबह, झामुमो पार्टी कार्यालय में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद, इसे झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव, रामगढ़ जिले के नेमरा में होगा।

शिबू सोरेन, जिन्हें प्यार से ‘दिशोम गुरुजी’ कहा जाता था, तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और उन्होंने राज्य के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पुत्र और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता के अंतिम समय में दिल्ली में उनके साथ थे। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हमें छोड़कर चले गए। आज मैं शून्य हो गया हूं।”

संथाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाले शिबू सोरेन का जन्म रामगढ़ ज़िले में हुआ था, जो उस समय बिहार का हिस्सा था। उन्होंने वामपंथी ट्रेड यूनियन नेता एके रॉय और कुर्मी महतो नेता बिनोद बिहारी महतो के साथ मिलकर 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया। श्अलग राज्य आंदोलन का एक प्रमुख चेहरा बन गए, जिसके परिणामस्वरूप 2000 में झारखंड का गठन हुआ।

वह पहली बार 1980 में दुमका से लोकसभा के लिए चुने गए थे, जो बाद में झामुमो का गढ़ बन गया। 2019 में इस दिग्गज नेता को अपने गढ़ में हार का सामना करना पड़ा, जब भाजपा के नलिन सोरेन ने 45,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।वह 2005 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन विधानसभा में शक्ति परीक्षण में असफल होने के कारण उन्हें मात्र नौ दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा

शिबू सोरेन का योगदान झारखंड के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके नेतृत्व में चले अलग झारखंड आंदोलन ने राज्य को एक नई पहचान दी। उनके परिवार, समर्थकों और पूरे राज्य की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शिबू सोरेन के निधान के बाद दिल्‍ली में सर गंगाराम अस्‍पताल में राजनीतिक हस्‍तियों का पहुंचाना शुरू हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अस्‍पताल पहुंच कर हेमंत सोरेन और कल्‍पना सोरेन से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने कहा कि शिबू सोरेन जी का पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।@HemantSorenJMM @JMMKalpanaSoren pic.twitter.com/ts5X0C3EiM

— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025

राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के प्रमुख नेता शिबू सोरेन जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। आदिवासी समुदाय के लिए उनकी दमदार आवाज और उनके अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष अविस्मरणीय रहेगा। झारखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और उनके सभी समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ।

आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन… pic.twitter.com/sFiQrFHF2e

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 4, 2025
TAGGED:Jharkhand ex cmShibu soren deathTop_News
Byपूनम ऋतु सेन
Follow:
पूनम ऋतु सेन युवा पत्रकार हैं, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद लिखने,पढ़ने और समाज के अनछुए पहलुओं के बारे में जानने की उत्सुकता पत्रकारिता की ओर खींच लाई। विगत 5 वर्षों से वीमेन, एजुकेशन, पॉलिटिकल, लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लगातार खबर कर रहीं हैं और सेन्ट्रल इण्डिया के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अलग-अलग पदों पर काम किया है। द लेंस में बतौर जर्नलिस्ट कुछ नया सीखने के उद्देश्य से फरवरी 2025 से सच की तलाश का सफर शुरू किया है।
Previous Article President Droupadi Murmu PM मोदी और अमित शाह राष्ट्रपति मुर्मू से अलग-अलग मिले, चर्चाओं का बाजार गर्म
Next Article Supreme Court advice to Rahul Gandhi राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की सलाह: सोशल मीडिया की जगह संसद में उठाएं मुद्दे, दी गई अंतरिम राहत
Lens poster

Popular Posts

धोखाधड़ी मामले में बैंक की पूर्व सहायक प्रबंधक गिरफ्तार, बंद खाते से भी पास करवाया था लोन

रायपुर। इंडियन ओवरसीज बैंक की पूर्व सहायक प्रबंधक अंकिता पाणिग्रही को एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने…

By अरुण पांडेय

वामपंथी ट्रेड यूनियन नेता बी.सान्याल का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ वामपंथी व ट्रेड यूनियन नेता कामरेड बी. सान्याल (B. Sanyal) का…

By पूनम ऋतु सेन

कृष्णा नदी के किनारे बस रही है आंध्र की नई राजधानी

द लेंस डेस्क। दो राज्यों में विभाजन के ग्यारह साल बाद आंध्र प्रदेश को नई…

By Amandeep Singh

You Might Also Like

bihar assembly election
बिहारलेंस रिपोर्ट

BJP शासित प्रदेशों से थोक में IAS बने बिहार में सामान्य पर्यवेक्षक

By आवेश तिवारी
Weather update
देश

Weather update : सड़कें बनी दरिया, भारी बारिश ने उत्तर भारत में मचायी तबाही

By The Lens Desk
Basavaraju
छत्तीसगढ़

माओवादी प्रवक्ता ने बसवराजू को पकड़कर मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने कहा – कुख्यात माओवादी नेता मुठभेड़ में मारा गया

By दानिश अनवर
CG Cabinet Controversy
छत्तीसगढ़

आबकारी अधिकारियों की अग्रिम जमानत खारिज करते हाईकोर्ट ने कहा – वे क्यों गिरफ्तार नहीं हुए, वजह जानते हैं

By दानिश अनवर

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?