[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब नवा रायपुर में हो सकेंगे चैंपियंस ट्रॉफी और टी 20 वर्ल्ड कप के मैच
कर्नाटक सरकार अब सभी कामकाजी महिलाओं को देगी हर माह एक पेड पीरियड लीव,अधिसूचना जारी
बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत, महागठबंधन की करारी हार, दिल्‍ली में बीजेपी कार्यालय में जश्‍न  
पंडित जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक भाषण: ट्रिस्ट विद डेस्टिनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन की बुरी हार, एनडीए की फिर से सरकार
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बेकाबू कटेंनर ने गाड़ियों को ठोका, 8 की मौत, दर्जनों घायल
चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जानिए ईडी को जांच में क्‍या मिला ?
भारत के 7 राज्यों में शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में होगी बारिश, दिल्ली में AQI अभी भी गंभीर श्रेणी में
ढाका में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी मुख्यालय में हिंसा, आगजनी और मारपीट,17 नवंबर को फैसला
दिल्ली कार धमाके की जांच में ईडी की एंट्री, फंडिंग और यूनिवर्सिटी के लेन-देन पर नजर, उमर का डीएनए मैच
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
अन्‍य राज्‍य

एमपी सरकार ने गेहूं-धान की सरकारी खरीदी से हाथ खींचे, किसानों में मचा हड़कंप

दानिश अनवर
दानिश अनवर
Byदानिश अनवर
Journalist
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर...
Follow:
- Journalist
Published: November 4, 2025 1:58 AM
Last updated: November 4, 2025 2:03 AM
Share
SHARE

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने MSP पर गेहूं और धान की खरीदी करने की प्रक्रिया से हाथ पीछे खींच लिए हैं। नागरिक आपूर्ति निगम (नान) पर चढ़े 77,000 करोड़ रुपए के भारी-भरकम कर्ज का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से FCI के माध्यम से सीधे धान और गेहूं खरीदने का अनुरोध किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखा है।

2023 के विधानसभा चुनाव में किसानों को गेहूं और धान का बढ़ा हुआ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार अब खुद ही MSP पर खरीदी की प्रक्रिया से दूरी बना रही है।

सरकार का कहना है कि राज्य पर पहले से ही अनाज खरीदी और भंडारण का बड़ा वित्तीय बोझ है, जिसे अब संभालना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार को सीधे खरीदी की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए।

सरकार के इस फैसले के बाद किसानों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। किसान संगठनों का कहना है कि भाजपा ने चुनावों के दौरान किसानों से MSP बढ़ाने और समय पर भुगतान की गारंटी देने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार अपने ही वादों से पलट रही है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकार MSP पर खरीदी नहीं करती, तो किसानों को अपने अनाज को औने-पौने दामों पर बाजार में बेचना पड़ेगा।

सरकार के इस फैसले के बाद विपक्ष ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि भाजपा ने किसानों को सिर्फ चुनावी हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल किया। अब जब खरीदी का वक्त आया है, तो सरकार जिम्मेदारी से भाग रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, ‘भाजपा चाहती है कि प्रदेश का किसान पूरी तरह बदहाल हो जाए और खेती से पीछे हट जाए। ऐसे में भाजपा उसकी ज़मीन हड़प ले और उसका मनचाहा उपयोग करे। भाजपा की मानसिकता अंग्रेज़ी राज की मानसिकता से भी ज़्यादा ख़तरनाक और किसान विरोधी है।’

उन्होंने लिखा, ‘मैं सरकार से मांग करता हूं कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीद की प्रक्रिया में कोई बदलाव न किया जाए, इससे प्रदेश के करोड़ों किसान संकट में पड़ जाएंगे।’

TAGGED:Madhya PradeshTop_News
Byदानिश अनवर
Journalist
Follow:
दानिश अनवर, द लेंस में जर्नलिस्‍ट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। 2022 से दैनिक भास्‍कर में इन्‍वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर काम किया है। इस दौरान स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन खबरें लिखीं। दैनिक भास्‍कर से पहले नवभारत, नईदुनिया, पत्रिका अखबार में 10 साल काम किया। इन सभी अखबारों में दानिश अनवर ने विभिन्न विषयों जैसे- क्राइम, पॉलिटिकल, एजुकेशन, स्‍पोर्ट्स, कल्‍चरल और स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन स्‍टोरीज कवर की हैं। दानिश को प्रिंट का अच्‍छा अनुभव है। वह सेंट्रल इंडिया के कई शहरों में काम कर चुके हैं।
Previous Article CGMSC जिस दवा के उपयोग से डॉक्टरों ने सालभर पहले किया था इंकार, उस पर अब CGMSC ने लगाई रोक
Next Article US stock market crash तो क्‍या डूबने वाला है शेयर बाजार ! अब क्‍या करें?
Lens poster

Popular Posts

Law enforcement and justice delivery both have turned dysfunctional

It is a consistent pattern now. The terror accused in all major cases get acquitted…

By Editorial Board

पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जलाया

पटना। बिहार के पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों…

By Lens News Network

उत्तरकाशी में बादल फटा, सैलाब में बहा पूरा गांव, सेना के 10 जवान लापता

लेंस डेस्क। Cloudburst in Uttarkashi: उत्तराखंड के धराली में आज 5 अगस्‍त को बादल फटने…

By पूनम ऋतु सेन

You Might Also Like

Congress Internal Politics
देश

कांग्रेस ने तेज तर्रार प्रवक्ता आलोक शर्मा और लालू के समधी अजय यादव को क्यों हटाया?

By आवेश तिवारी
Raipur Collectorate office accident
छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट परिसर में गिरी छत, गनीमत रही नीचे कोई नहीं था

By Lens News
America shutdown
दुनिया

तो क्‍या ट्रंप सरकार का बड़ा सिरदर्द साबित होगा अमेरिका में शटडाउन?

By The Lens Desk
MISS WORLD 2025
दुनिया

ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर ‘ओपल सुछता चुंगसरी’ बनीं मिस वर्ल्ड 2025, थाईलैंड को पहली बार खिताब

By पूनम ऋतु सेन

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?