बिहार चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, 58 पर्यवेक्षकों की तैनाती

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए AICC की ओर से 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। ये पर्यवेक्षक चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कामकाज की निगरानी करेंगे। इन नेताओं की नियुक्ति को ‘महागठबंधन’ में कांग्रेस की भूमिका को मज़बूती देने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

Aicc की तरफ से जारी ऑब्जर्वर की सूची

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 58 एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जो राज्य में चुनावी गतिविधियों की निगरानी और सांगठनिक मजबूती के काम को सुनिश्चित करेंगे। इन पर्यवेक्षकों को तत्काल अपना कामकाज संभालना होगा। उनकी रिपोर्टिंग सीधे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को होगी।

Oplus_16777216

AICC ने पर्यवेक्षकों की जो सूची जारी की है इसमें विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनूमा आचार्य, अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर जीत भगत, नदीम जावेद, आरिफ मसूद, हेमंत ओगले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। ये सभी नेता अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन, उम्मीदवार चयन, स्थानीय मुद्दों और जमीनी हालात का आकलन करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now