आठवें वेतनमान में देरी हुई तो मिलेगा एरियर, 51 हजार तक बढ़ सकता है वेतन

8th Pay Commission

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

आठवें वेतनमान (8th Pay Commission) के लिए इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है। सरकारी हलकों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि अगर आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी होती है तो कर्मचारियों को देरी वाले सभी महीनों का एरियर मिलने की संभावना है। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महासचिव रविन्द्र हिन्ते कहते हैं प्रतीक्षा करिए कर्मचारियों का नुकसान नहीं होने देंगे।

अभी एक साल की देरी तय

इस बीच, विशेषज्ञों का अनुमान है कि भले ही आठवें वेतन आयोग का गठन जुलाई में हुआ हो, लेकिन इसका अध्ययन पूरा करने और सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंपने में कम से कम एक साल लगने की संभावना है। यह भी अनुमान है कि केंद्र सरकार को सिफारिशें मिलने के बाद भी इसे लागू करने में और समय लगने की संभावना है। इस गणना के आधार पर विशेषज्ञों का अनुमान है कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अगस्त 2026 में लागू होने की संभावना है।

कर्मचारियों की फिटमैंट फैक्टर की मांग

इस बीच, केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन के मद्देनजर कर्मचारी भी बड़े पैमाने पर फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। इस बार वे पिछले वेतन संशोधन आयोग की सिफारिशों से ज्यादा फिटमेंट फैक्टर देने पर जोर दे रहे हैं। इससे पहले सातवें वेतन आयोग ने 2.52 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया था।

51 हजार तक बढ़ सकता है वेतन

हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि कर्मचारी इस बार 2.86 के ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं। अगर केंद्र सरकार कर्मचारियों की मांग मान लेती है तो विशेषज्ञों का अनुमान है कि न्यूनतम वेतन में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है। कहा जा रहा है कि अगर कर्मचारियों की मांग के मुताबिक 2.86 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो कर्मचारियों के वेतन में 51,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। गौरतलब है कि ये सिर्फ अनुमान हैं क्योंकि अभी आठवें वेतन आयोग का गठन नहीं हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now