इंद्रावती नेशनल पार्क में 3 दिन चली मुठभेड़ में 2 कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर

June 7, 2025 4:20 PM
Naxal Encounter

रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में बीते 3 दिनों से जवानों जारी है। अबतक जवानों ने 7 माओवादियों के शवों को बरामद कर लिया है। इससें सेंट्रल कमेटी सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना राज्य कमेटी सदस्य भास्कर के शव भी शामिल हैं। दो महिला और 3 पुरूष नक्सलियों के शवों की पहचान की जा रही है। आस-पास के जंगल क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान वर्तमान में जारी हैं। Naxal Encounter

गौरतलब हो कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 5, 6 और 7 जून को हुई मुठभेड़ों के बाद कुल 7 नक्सली शव बरामद किए गए हैं। 5 जून 2025 को सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ गौतम का शव बरामद किया गया। इसके बाद, 6 जून को तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर का शव बरामद किया गया। 6 और 7 जून की दरम्यानी शाम को हुई मुठभेड़ों के दौरान तीन और माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। नक्सलियों के पास से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा, जिसमें दो AK-47 राइफलें भी शामिल हैं, जब्त किया गया है। Naxal Encounter

तीन दिनों से चल रहे इस अभियान में कुछ सुरक्षा बल के जवानों को सर्पदंश, मधुमक्खी के डंक, डिहाइड्रेशन और अभियान संबंधी कारणों से चोटें आई हैं। जवानों को चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया जा रहा है। फिलहाल सभी जवानों की स्थिति सामान्य है।

पुलिस को मुठभेड़ के बाद सेंट्रल कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ गौतम, – तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर का शव बरामद किया गया है। अन्य दो महिला और तीन पुरूष नक्सलियों की पहचान अबतक नहीं हो सकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now