[
The Lens
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Latest News
5 महीने से फरार कुख्यात सूदखोर रूबी तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार
नोटबंदी के 9 साल बाद सवाल वही, कितना मिटा काला धन?
कांग्रेस ने डिप्टी CM अरुण साव पर भतीजे की तेरहवीं में PWD के 97 लाख रुपए भुगतान का लगाया आरोप, विभाग ने बताया भ्रामक
सीसीटीवी पर टेप चिपका देते हैं अमित शाह, कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप
रैपिडो बाइक चालक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस थाने पहुंची महिला
राष्ट्रीय मुक्तिबोध नाट्य समारोह 12 नवंबर से, साथ में चित्रकार अवधेश बाजपेयी की कृतियों की प्रदर्शनी भी
NIA ने सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर छापेमारी
1 से 19 दिसंबर तक संसद का शीतकालीन सत्र
बिहार में पहले चरण में रिकार्ड तोड़ मतदान का अंक गणित क्या कहता है?
पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह का आरोप – कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाने के लिए मांगे जा रहे पैसे
Font ResizerAa
The LensThe Lens
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
  • वीडियो
Search
  • होम
  • लेंस रिपोर्ट
  • देश
  • दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • आंदोलन की खबर
  • सरोकार
  • लेंस संपादकीय
    • Hindi
    • English
  • वीडियो
  • More
    • खेल
    • अन्‍य राज्‍य
    • धर्म
    • अर्थ
    • Podcast
Follow US
© 2025 Rushvi Media LLP. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

‘…तुरंत रोका जाए खनन’, हसदेव बचाओ संघर्ष समिति ने बुलंद की आवाज

Lens News
Lens News
ByLens News
Follow:
Published: September 24, 2025 4:02 PM
Last updated: September 24, 2025 4:02 PM
Share
Hasdeo Bachao
SHARE
The Lens को अपना न्यूज सोर्स बनाएं

अंबिकापुर। भारत का फेफड़ा कहे जाने वाले हसदेव जंगल को बचाने के लिए एक बार फिर आवाज तेज हो रही है। हसदेव बचाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर यह संदेश दिया कि हसदेव जंगल को बचाने के लिए उनकी यह लड़ाई लंबी चलेगी।

समिति का गुस्सा और मांग साफ है कि हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई फौरन रोकी जाए और कोयला खनन परियोजनाओं की मंजूरी रद्द की जाए।

हसदेव अरण्य, जो न सिर्फ घने जंगलों का खजाना है, बल्कि विलुप्तप्राय पेड़-पौधों और वन्यजीवों का घर भी है। यहां परसा ईस्ट केते बासेन, परसा और केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक में खनन के लिए करीब 12 लाख पेड़ काटे जा रहे हैं। ये प्रोजेक्ट राजस्थान राज्य विद्युत निगम लिमिटेड को दिए गए हैं, जिन्हें अदानी समूह चला रहा है।

लेकिन ये खनन सिर्फ पेड़ ही नहीं काट रहा, बल्कि हसदेव और रिहंद जैसी नदियों को भी खतरे में डाल रहा है। जल स्रोत सूख रहे हैं, नदियां प्रदूषित हो रही हैं, और हाथियों का घर उजड़ रहा है। नतीजा? इंसान और हाथियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

इतना ही नहीं, विश्व की सबसे प्राचीन नाट्यशाला रामगढ़ पहाड़ी भी खतरे में है। खनन और भारी विस्फोटों से इस ऐतिहासिक धरोहर में दरारें पड़ रही हैं। समिति का कहना है कि ये नुकसान हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय है।

सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता आलोक शुक्‍ला ने बताया कि ग्राम सभाओं के विरोध के बाद भी खनन की अनुमति दी जा रही है।

समिति ने याद दिलाया कि 2022 में छत्तीसगढ़ विधानसभा में हसदेव के सभी कोल ब्लॉक रद्द करने का प्रस्ताव पास हुआ था। भारतीय वन्यजीव संस्थान ने भी चेतावनी दी है कि अगर खनन नहीं रुका, तो मानव-हाथी संघर्ष और भयावह हो जाएगा। धरने के बाद समिति ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

क्‍या हैं समिति की प्रमुख मांगें

हसदेव अरण्य को नो-गो क्षेत्र घोषित किया जाए। लेमरू हाथी रिजर्व के 10 किमी दायरे में खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। रामगढ़ पहाड़ी के नुकसान की वैज्ञानिक जांच हो और खनन बंद किया जाए। केंते एक्सटेंशन कोल ब्लॉक की जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया रद्द की जाए। परसा कोल ब्लॉक में फर्जी ग्रामसभा प्रस्ताव की जांच हो और वन स्वीकृति को रद्द किया जाए। ग्रामीणों पर दर्ज फर्जी मुकदमे खत्म किए जाएं।

TAGGED:coal blockHasdeo BachaoKete ExtensionTop_News
Previous Article Vinod Kumar Shukla विनोद कुमार शुक्ल को अब लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
Next Article Shrikant Verma Trust श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट के नाम पर अब साहित्यकारों का जमावड़ा
Lens poster

Popular Posts

प्रख्यात व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की बहू नमिता का निधन

बिलासपुर। प्रख्यात व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई के छोटे भाई गौरीशंकर परसाई की पत्नी नमिता परसाई का…

By The Lens Desk

मौत की उड़ान

अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 बोइंग…

By Editorial Board

वन नेशन, वन इलेक्शन : सीएम साय ने की वकालत, कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर…

By अरुण पांडेय

You Might Also Like

Bastar Flood
छत्तीसगढ़

CM साय ने बाढ़ में डूबे बस्तर का जाना हाल, पीड़ितों से मिले, पुल-सड़क समय पर सही करने के अफसरों को निर्देश  

By दानिश अनवर
Supreme Court
देश

रायपुर का बेटा बना सर्वोच्च अदालत में जज

By Lens News Network
cg ias Transfer
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, रितेश अग्रवाल CGMSC के नए एमडी

By Lens News
test Cricket
खेल

रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा, अब केवल वन-डे खेलेंगे

By The Lens Desk

© 2025 Rushvi Media LLP. 

Facebook X-twitter Youtube Instagram
  • The Lens.in के बारे में
  • The Lens.in से संपर्क करें
  • Support Us
Lens White Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?